24.6 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
न्यायालय नें दुर्घटना में बीमा कंपनी के विरुद्ध लगभग 40 लाख भुगतान का दिया फैसला
उत्तर प्रदेश

मोटर वाहन दुर्घटना : दवाकर्ता की पत्नी न्यायालय में पेश हो बोली कि वह जीवित, एसपी को जांच

  • विनोद मिश्रा

बांदा। न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने पुलिस अधीक्षक बांदा को आदेश जारी किया कि जिस महिला की मृत्यु के लिए प्रस्तुत याचिका दाखिल की गई है , वह महिला जीवित कही जा रही है और स्वय न्यायालय में उपस्थित है, इस लिये यह जांच का गंभीर विषय है।


न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय की कोर्ट ने दयाराम बनाम चोला मंडलम इंश्योरेंस कंपनी आदि के मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि याचिका से संबंधित सभी पहलुओं की जांच आख्या पुलिस अधीक्षक से मगाया जाना न्याय की दृष्टि से आवश्यक है। साथ ही यदि न्यायाधिकरण में उपस्थित महिला सुधा देवी का कथन सत्य है तो दोषी व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्यवाही हेतु कदम उठाया जाए।

मोटर वाहन दुर्घटना : दवाकर्ता की पत्नी न्यायालय में पेश हो बोली कि वह जीवित, एसपी को जांच
Motor vehicle accident: The wife of the doctor should appear in the court saying that she is alive, investigation to the SP

मामला कुछ इस प्रकार है। दयाराम पुत्र बद्री निवासी ग्राम निवायच तहसील पैलानी जिला बांदा ने क्लेम पाने के लिए दावा किया था। न्यायाधिकरण में मगलवार देर शाम तक सुनवाई के समय सुधा देवी की ओर से कहा गया कि मृतका सुधा देवी याची दयाराम की पत्नी है और वर्तमान समय में जीवित है। वह गया प्रसाद पुत्र दुर्जन निवासी वार्ड 3 भरवा सुमेरपुर की पुत्री हैं। याची दयाराम ने किसी अन्य महिला की मृत्यु को अपनी पत्नी श्रीमती सुधा देवी बता कर कूट रचित अभिलेख बनाकर फर्जी मुकदमा दायर किया गया है। इसके लिए विपक्षी पार्टी कमलेश कुमार तिवारी ने शपथपत्र भी प्रस्तुत किया है। न्यायाधीश ने पुलिस अधीक्षक को आदेश दिया कि सर्वप्रथम याचिका से संबंधित सभी पहलुओं की जांच कर न्यायाधिकरण में 15 में दाखिल किया जाए।यदि आवेदिका सुधा देवी का कथन सत्य है तो दोषी पाए गए व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाए।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन…

City News Uttar Pradesh

बांदा में बड़ी मार्ग दुर्घटना : दो ट्रको में जोरदार टक्कर से बच्ची समेत तीन की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

नसीमुद्दीन बोलें: भगवान राम सारे विश्व के आदर्श हैं, सिर्फ किसी धर्म विशेष के नहीं

City News Uttar Pradesh

पेड़ पर लटका अज्ञात व्यक्ति का शव मिला : फिलहाल खुदकुशी की आशंका

City News Uttar Pradesh

बांदा : खिड़की पर मोबाइल फोन रख फेसबुक लाइव करते हुए महिला ने दी थी जान …

City News Uttar Pradesh

यूपी में हाल बेहाल : एक्टिव केस दो लाख के करीब, 24 घंटे में 129 लोगो की हुई मौत …

ब्रेकिंग न्यूज़