27.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
दलालों की नहीं थमी "चांदी" : सख्ती बेअसर, बड़े साहब की बरस रही कृपा !
उत्तर प्रदेश

दलालों की नहीं थमी “चांदी” : सख्ती बेअसर, बड़े साहब की बरस रही कृपा !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। संभागीय परिवहन कार्यालय में दलालों की “चांदी” है। विभाग के छोटे से लेकर बड़े साहब की कृपा पूरी तरह “मेहरबान” हो “बरस” रही है विभाग के इर्दगिर्द दलालों का दफ्तर और जमघट आबाद है ! विभागीय अधिकारी भी “स्वंय का हित” देखते हुये “सख्ती” की जगह “नरमीकी मुस्कान बिखेरें” है।

दलालों की नहीं थमी "चांदी" : सख्ती बेअसर, बड़े साहब की बरस रही कृपा !

परिवहन कार्यालय में वाहन संबंधी कार्यों के लिए रोजाना बड़ी संख्या में वाहन स्वामी और चालक आते हैं। कार्यालय के आसपास ठिकाना बनाए दलाल उन्हें अपने जाल में फंसाकर निर्धारित शुल्क से कई गुना ज्यादा रुपये ऐंठ लेते हैं। पिछले वर्ष परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू के यहां दौरे में विभागीय अधिकारियों ने कार्यालय से लेकर आसपास छानबीन की। अनावश्यक लोगों को वहां से चलता कर दिया था।

दलालों की नहीं थमी "चांदी" : सख्ती बेअसर, बड़े साहब की बरस रही कृपा !

लेकिन यह सख्ती कुछ चंद दिन ही सख्ती टिकी थी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शंकर सिंह की “दलालों के प्रति दयालुता” फिर उफान मारने लगी औऱ स्थिति यथावत हो गई ! दलालों का वर्चस्व विभाग औऱ अधिकारियों पर फिर “हिलोरें” ले रहा है। “खाओ और खिलाओ” का करिश्मा चालू है।

दलालों की नहीं थमी "चांदी" : सख्ती बेअसर, बड़े साहब की बरस रही कृपा !

फिर भी संभागीय परिवहन अधिकारी शंकर सिंह यही राग अलाप रहे है की परिवहन कार्यालय से संबंधी सभी कार्य अब ऑनलाइन हो चुके हैं। ऐसे मे दलाल या बिचौलियों की दाल ज्यादा नहीं गल पा रही। वाहन स्वामी सीधे कार्यालय में संबंधित पटल या अधिकारियो से संपर्क करें।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा तापमान निरंतर बढ़ा रहा तपिश: उमस और लू से बुरा हाल

पूर्व विधायक दलजीत की दरियादिली : दुर्घटना में घायल दंपति को अस्पताल भेजकर, कराया इलाज

City News Uttar Pradesh

रूठ गये बदरा मनाये कैसे : सूखे के आसार से किसान परेशान, क्या होगा अंजाम !

गर्मी में आवारा कुत्ते हुए खूंखार: ‘गांव से शहर’ तक मचाई दहशत, अस्पतालों में बढ़ी भीड़

गणतंत्र दिवस को लेकर बांदा अलर्ट : पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थलों की सघन चेकिंग

City News Uttar Pradesh

Banda : सूरज ने फिर दिखाए तेवर, 41 डिग्री पहुंचा तापमान ! …

ब्रेकिंग न्यूज़