( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) से एक गैंगरेप (Gangrape) का मामला सामने आया है। इस घटना में शामिल आरोपी दो सगे फरार हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। मामला कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के गांव का है, जहां पर पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों ने नशीला पदार्थ सूंघा कर लड़की से गैंगरेप किया।

बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों ने किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया. किशोरी के साथ दुष्कर्म करते समय आरोपियों ने वीडियो बना लिया. उसी वीडियो के आधार पर किशोरी को ब्लैकमेल किया जाता था।

लड़की गर्भवती हो गई तो उसको गर्भपात की दवा खिला दी। जिसके बाद उसकी तबियत खराब हो गई। लड़की की हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के बाद उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस मामले पर एडिशनल एसपी घाटमपुर आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि एक लड़की के परिजनों की शिकायत पर आरोपी भाइयों रूप सिंह और गुलबदन सिंह पर गैंगरेप की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस, पीड़िता को मेडिकल के लिए लेकर गई जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
