30.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
अपहरण और दुष्कर्म में दो अभियुक्तो को बीस-बीस साल की कैद और हुआ जुर्माना
उत्तर प्रदेश

अपहरण और दुष्कर्म में दो अभियुक्तो को बीस-बीस साल की कैद और हुआ जुर्माना

  • विनोद मिश्रा

बांदा। किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को अदालत ने बीस-बीस साल की कैद और 21-21 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर छह-छह माह की अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी। बदौसा थाना क्षेत्र एक गांव निवासी 15 साल की अनुसूचित जाति की किशोरी 14 जनवरी 2016 की शाम शौच के लिए गई थी। रात करीब आठ बजे घर आते समय गांव के ही दो युवक उसे जबरन बाइक में बैठाकर अतर्रा ले गए।

अपहरण और दुष्कर्म में दो अभियुक्तो को बीस-बीस साल की कैद और हुआ जुर्माना
Twenty years imprisonment and fine to two accused in kidnapping and rape

वहां एक आरोपी के चाचा के घर दो दिन तक रखकर उसके साथ दोनों नें दुष्कर्म किया। तीसरे दिन ट्रेन से कटनी जाते समय मानिकपुर स्टेशन पर पकड़ लिए गए। पीड़िता के पिता ने दोनों आरोपियों रवींद्र कुमार और राहुल गुप्ता के खिलाफ बदौसा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया था।


मुकदमा दरम्यान विशेष लोक अभियोजक शिवपूजन सिंह पटेल और कमल सिंह गौतम ने सात गवाह पेश किए गए। मामले की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश पाॅस्को अनु सक्सेना ने दोनों पक्षों की बहस सुनने व साक्ष्यों का अवलोकन के पश्चात दोनों आरोपियों को धारा 376 व (पाॅस्को) सहित अपहरण में 20-20 साल की कैद व 21-21 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। इसके अलावा अन्य धाराओं में भी सजा व जुमार्ना किया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें की अपील : गृह मंत्री शाह की जनसभा में जुटे भीड़

City News Uttar Pradesh

ओपी राजभर का ऐलान : लोकसभा चुनाव 2024 भी सपा के साथ मिलकर लड़ेंगे, यूपी को चार भागों में बांट कर संगठन को बनाएंगे मजबूत

यूपी में 28 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को सीएम योगी की सौगात, बढ़ी दर के साथ महंगाई भत्ता देने को दी मंजूरी …

बांदा में बसपा को ‘विधान सभा’ के लियें ‘ढूंढे’ नहीं मिल रहे ‘प्रत्याशी’ ? कहाँ ‘चूकी’ पार्टी ?

City News Uttar Pradesh Desk

किसान यूनियन नें बैठक कर दी चेतावनी : समस्यायें न निपटी तो फूंकेंगे आंदोलन का विगुल

पीएम जन्म दिन सप्ताह : युवा मोर्चा रक्त दान कर हुआ निहाल ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़