- विनोद मिश्रा
बांदा। दसवीं के दुखी छात्र ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली । नंबर कम आने के चलते ही उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। परिजन ने इंटरनेट मीडिया में घटनास्थल व शव की फोटो देखकर शिनाख्त की। दरअसल, जहीर क्लब के पास रेलवे के होम व आउटर सिग्नल के बीच मंगलवार शाम रेलवे पटरी पर 15 वर्षीय किशोर का ट्रेन से कटा शव आरपीएफ व जीआरपी ने बरामद किया। पहचान न होने से घटनास्थल के पास ही उसका शव पड़ा रहा। बाद में अज्ञात में उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया था। उसके हाथ में रोल नंबर लिखा हुआ था।

इंटरनेट मीडिया में फोटो देखकर बंगालीपुरा मुहल्ला निवासी पिता अजय कुमार ने पुत्र हेमंत के रूप में पहचान की। पिता ने बताया कि वह कालूकुआं के प्रकाश मंदिर स्कूल में पढ़ता था। सुबह वह 11 बजे घर से संकट मोचन मंदिर जाने की बात कहकर निकला था। जहां पाठ करने के बाद उसने दोस्तों के साथ मोबाइल फोन पर रिजल्ट देखा था। पिता ने बताया कि उसके दोस्तों के 80 प्रतिशत अंक आए थे, जबकि हेमंत के 60 प्रतिशत अंक मिले। दोस्तों ने उससे घर चलने को कहा, लेकिन उसने थोड़ी देर बाद आने की बात कहकर रुक गया। पिता ने बताया कि बड़ा भाई हिमांशू 11 वीं का छात्र हैं। आरपीएफ एसआइ विक्टर लाकरा ने बताया कि गार्ड की सूचना पर और घटनास्थल पर उपस्थित रहे लोगों ने मालगाड़ी से कटने की आशंका जताई जा रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
