30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
मोहन साहू सपा में बनें अछूत: गीता वर्मा कांड के बाद कोई नहीं थाम रहा हाथ,सबने किया किनारा
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

मोहन साहू सपा में बनें ‘अछूत’: गीता वर्मा कांड के बाद कोई नहीं ‘थाम’ रहा हाथ, सबने किया ‘किनारा’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गीता वर्मा का आशियाना हड़पना कांड सपा नेता मोहन साहू के “गले की फांस” बन गया है। हाल ये है कि चप्पलों का प्रहार झेलने वाले पूर्व पालिका अध्यक्ष अब पार्टी में “अछूत” बन गए हैं ! “जांच की आंच में झुलस” रहे मोहन साहू से “सपा का एक भी नेता खुलकर साथ खड़ा होने को तैयार नहीं” है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि साहू अब “लखनऊ से लेकर बाँदा तक बेगाने” हो चुके हैं।

मोहन साहू सपा में बनें अछूत: गीता वर्मा कांड के बाद कोई नहीं थाम रहा हाथ,सबने किया किनारा

मोहन साहू ने मामले में अपनी सफाई पेश की पर “वह सफाई कम, फंसाई ज्यादा” बन गई। बयान देते “वक्त वह ऐसे उलझे कि खुद अपने बुने जाल में फंस” गए। पार्टी के अंदरखाने कहा जा रहा है कि अनर्गल बयानबाजी अब उनकी सेहत पर भारी पड़ रही है। जितना “मुंह खोलते हैं, उतना ही गड्ढा खोद” लेते हैं। सपा के पुराने नेता दबी जुबान कहते हैं कि मोहन साहू का हाल कहावत जैसा है। “खुद शीशे के घर में बैठे हैं और दूसरों के पक्के मकानों पर पत्थर फेंकने का शौक पाल” रखा है। गीता वर्मा कांड में जब खुद घिरे तो पूरी पार्टी ने हाथ खींच लिए। अब चौराहों पर चर्चा है कि “दूसरों पर कीचड़ उछालने वाले खुद कीचड़ में धंस” गए।

मोहन साहू सपा में बनें अछूत: गीता वर्मा कांड के बाद कोई नहीं थाम रहा हाथ,सबने किया किनारा

सपा के वजूददार नेताओं का दर्द छलक पड़ा है। नाम न छापने की शर्त पर एक वरिष्ठ नेता बोले कि मोहन साहू की हरकतों ने जिले में “पीडीए अभियान” का गुब्बारा पंचर कर दिया है। चुनावी साल में पार्टी की छवि को “तगड़ा झटका” लगा है। जनता के बीच गलत संदेश गया है। कार्यकर्ता भी “मुंह छिपाते” फिर रहे हैं।

मोहन साहू सपा में बनें अछूत: गीता वर्मा कांड के बाद कोई नहीं थाम रहा हाथ,सबने किया किनारा

सूत्र बताते हैं कि “मोहन साहू की अलोकप्रियता और करतूतों की फाइल लखनऊ हाईकमान” तक पहुंच चुकी है। शीर्ष नेतृत्व गंभीर है और हालात पर मंथन कर रहा है। पार्टी इस मामले में पूरी तरह किनारा कर चुकी है। माना जा रहा है कि जल्द ही मोहन साहू पर गाज गिर सकती है। पार्टी में वजूद बचाना मुश्किल हो गया है! कभी पालिका की सत्ता संभालने वाले मोहन साहू आज अपनी ही पार्टी में पराए हो गए हैं। चप्पल कांड से शुरू हुआ ग्रहण गीता वर्मा कांड तक काला होता चला गया। न जनाधार बचा, न पार्टी का साथ। समर्थक भी कन्नी काट रहे हैं। फिलहाल यहां की सियासत में मोहन साहू अकेले खड़े हैं। न साइकिल साथ दे रही है, न साइकिल वाले। लाल टोपी में काला धब्बा बन चुके साहू के लिए अब वापसी की राह बेहद मुश्किल है! सबकी जुबान पर एक ही गुजारिश है “रब्बा खैर करे”!

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत का बुंदेलखंड को पर्यटक हब बनाने पर जोर : मंत्री से की भेंट

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता द्वारा पालिका क्षेत्र में बूथों को सक्रिय बनाने की रणनीति, कवायद शुरू

City News Uttar Pradesh

अंतरराज्यीय गांजा गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार: अवैध गांजे की भारी खेप बरामद

विधायक विशंभर बोले: बांदा को आपदा ग्रस्त घोषित करे सरकार, धान सड़ने से किसान तबाह

City News Uttar Pradesh

यूपी निकाय चुनाव : वार्डों के आरक्षण की अधिसूचना जल्द होगी जारी, 4400 से अधिक वार्ड बढ़ने की सूचना

City News Uttar Pradesh

Banda : सभी संगठन लामबंद होंकर राजधानी दिल्ली तक अपनी आवाज करे बुलंद , तभी बनेगा बुंदेलखंड राज्य…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़