30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : सभी संगठन लामबंद होंकर राजधानी दिल्ली तक अपनी आवाज करे बुलंद , तभी बनेगा बुंदेलखंड राज्य…

 

– बुंदेलखंड बोर्ड उपाध्यक्ष बोले-एकजुट हो दिल्ली पहुंचाएं आवाज
– सर्किट हाउस में पानी, किसानी व जवानी यात्रा पर साझा की चर्चा

  • विनोद मिश्रा  

बांदा। बुंदेलखंड के विकास के लिए राज्य का गठन जरूरी है। बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिए सभी संगठनों को एक मंच पर आना होगा और राजधानी दिल्ली तक अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। संघर्ष के साथ ही सार्थक परिणाम मिलेंगे। यह बात बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने सिंचाई विभाग के डाक बंगले में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।


श्री बुंदेला ने कहा कि बुंदेलखंड में पानी, किसानी व जवानी की समस्या दूर करने के लिए वह जनता व सरकार के बीच पोस्टमैन का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जब झारखंड व उत्तराखंड राज्य बन सकते हैं तो बुंदेलखंड राज्य क्यों नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि सदन में यह मुद्दा ही नहीं कभी रखते। इसलिए यह जोर नहीं पकड़ पा रही है। बुंदेलखंड राज्य के लिए करीब 14 संगठन वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही है। जब तक सभी संगठन एक मंच पर नहीं आएंगे, तब तक सफलता नहीं मिल सकती। सभी को एकजुट होकर दिल्ली में यह बात पहुंचानी होगी। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में अन्ना गोवंशों के लिए ललितपुर के देवगढ़ और चित्रकूट में पशु वन्य विहार बनवाए जाएंगे। ताकि यहां अन्ना गोवंश प्राकृति व पहाड़ों के बीच बेहतर दिन गुजार सकें। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में तमाम खेल प्रतिभाएं, लेकिन उन्हें मंच नहीं मिल पा रहा है। उनकी कोशिश होगी कि बुंदेलखंड में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बने। उन्होंने कहा कि हरियाणा आज इसी की बदौलत पंजाब को मात दे रहा है। इससे बुंदेलखंड में पलायन भी रुकेगा। कृषि कानून पर उन्होंने कहा कि आंदोलन कर रहे लोगों को पाक का समर्थन प्राप्त है। अब खालिस्तान की मांग भी जोर पकड़ रही है। कृषि कानून किसानों के हित में है।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में कोरोना संक्रमण के बाद बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा। पंजाब के किसान अब बुंदेलखंड का रूख कर रहे हैं। जमीन खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपनी जमीन बचाएं। अन्यथा वह तबाह हो जाएंगे। पत्रकार वार्ता में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व भाजयुमो नेता पंकज चैधरी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शोध छात्र रामबाबू तिवारी आदि मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

करोड़ों की क्राइम कंपनी’ बेनकाब: इलेक्ट्रॉनिक तराजू से डालते थे ‘हाईटेक डाका’, सात गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh Desk

बुंदेलखंड में वसंत पंचमी से गूंजने लगे फाग गीत और ढोलकों पर थाप

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का प्रयास : स्वास्थ, ऊर्जा, नगर एवं खेल में होगा विशेष विकास

City News Uttar Pradesh

छात्र के साथ कुकर्म: पुलिस ने करवाई वीडियो रिकॉर्डिंग, रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सिंह नें विकास कार्यों का किया निरीक्षण, दिये निर्दश …

City News Uttar Pradesh

भइया दूज पर उमड़ा भाई बहन का अटूट प्रेम : दीर्घायु की हुई कामना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़