26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक विशम्भर का फूटा गुस्सा: अधिकारियों को फटकार, किसानों को दिलाई खाद
उत्तर प्रदेश

विधायक विशम्भर का फूटा गुस्सा: अधिकारियों को फटकार, किसानों को दिलाई खाद

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के किसानों की पीड़ा बबेरू से सपा विधायक विशम्भर यादव के गुस्से का कारण बन गई। खाद संकट से बेहाल किसानों की लंबी कतारें देख विधायक विशम्भर खुद मौके पर पहुंचे और प्रशासन व समिति कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। बबेरू गल्ला मंडी परिसर में सुबह से ही हजारों किसान खाद के इंतज़ार में भूखे-प्यासे खड़े थे, लेकिन ट्रकों में आई सीमित खाद ने किसानों का गुस्सा भड़का दिया। तभी वहां पहुंचे विधायक विशम्भर ने फौरन पुलिस फोर्स बुलवाया और व्यवस्था संभाली। प्रत्येक किसान को दो बोरी खाद दिलवाने का आदेश दिया।

विधायक विशम्भर का फूटा गुस्सा: अधिकारियों को फटकार, किसानों को दिलाई खाद

लेकिन सीमित मात्रा में आई खाद किसानों की जरूरतों के सामने नाकाफी साबित हुई। जबकि हजारों किसान कतारों में खड़े थे। विधायक यादव ने तत्काल उच्च अधिकारियों से फोन पर बात की और दो ट्रक अतिरिक्त खाद भेजने की मांग की। विधायक विशम्भर ने कहा, किसान खेत में सोना उगाता है, लेकिन आज अपने ही खेत में खाद के लिए तरस रहा है। यह सरकार किसानों की नहीं, पूंजीपतियों की सरकार है। शराब की दुकानें दोगुनी हो गईं, लेकिन खाद का एक दाना भी किसानों तक नहीं पहुंच पा रहा। भाजपा के लोग जीएसटी उत्सव की नौटंकी में मस्त हैं, जबकि किसान भूखे पेट लाइन में खड़ा है।

विधायक विशम्भर का फूटा गुस्सा: अधिकारियों को फटकार, किसानों को दिलाई खाद

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी समितियों में खाद नहीं मिल रही, जबकि बाजार में वही खाद दोगुने दाम पर खुलेआम बेची जा रही है। औसतन हर किसान को 5 बोरी खाद की जरूरत होती है, बड़े किसानों को 15 से 20 बोरी तक, लेकिन दिनभर लाइन में खड़े रहने के बाद एक बोरी मिलना भी मुश्किल हो गया है।

विधायक विशम्भर का फूटा गुस्सा: अधिकारियों को फटकार, किसानों को दिलाई खाद

विधायक विशम्भर यादव ने चेतावनी दी कि अगर क्षेत्र में जल्द पर्याप्त खाद की व्यवस्था नहीं की गई, तो वह आंदोलन करेगें। गल्ला मंडी में इस दौरान किसानों की भारी भीड़ रही। मौके पर ज्ञान सिंह यादव, अखिलेश पाल, सुरेश यादव, सुनील यादव, अजब यादव समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे। विधायक के रौद्र तेवरों ने प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा दिया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में होली के बाद गर्मी का तांडव:बांदा में तपिश ने पकड़ी रफ्तार, छूटा पसीना

यूपी : गांव-गांव तक पहुंचेंगी रोडवेज बसें, सरकार ने बस संचालन के लिए मांगे नए रूट के प्रस्ताव

City News Uttar Pradesh

विधान सभा चुनाव : दो सीटें अति चरचा में भाजपा के प्रकाश और बसपा के जयराम !

City News Uttar Pradesh

सामूहिक विवाह में गूंजी शहनाइयां: 246 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 9 का हुआ निकाह

City News Uttar Pradesh

Banda- बड़े “हुजूर” बनें अभियुक्त और छोटे “हुजूर” को जांच, क्या होगा अंजाम !

City News Uttar Pradesh

जिला चिकित्सालय बना बेधड़क झूठ का अड्डा : नहीं देता सही रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़