27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा : कर्ज व बिमारी से परेशान किसान ने ट्रेन से कटकर दी जान, पुलिस घटना की कर रही जांच
उत्तर प्रदेश

बांदा : कर्ज व बिमारी से परेशान किसान ने ट्रेन से कटकर दी जान, पुलिस घटना की कर रही जांच

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कर्ज व बीमारी से परेशान किसान ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। परिजन ने बताया कि जमीन ज्यादा न होने से उन्हें उपचार के लिए गांव के लोगों से कर्जा लेना पड़ा था। बढ़ते कर्ज व बीमारी से निजात न मिलने से उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मटौंध थाना के बोधिपुरवा गांव निवासी 70 वर्षीय रामकुमार निषाद करीब ढाई बीघा जमीन के खेतिहर किसान थे। गुरुवार सुबह उन्होंने भूरागढ़ गांव की पुलिस चौकी के पीछे पुलिया के पास ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। स्वजन को जब वह काफी देर तक दिखाई नहीं पड़े तो उन्होंने खोजना शुरू किया।

बांदा : कर्ज व बिमारी से परेशान किसान ने ट्रेन से कटकर दी जान, पुलिस घटना की कर रही जांच
Banda: Farmer troubled by debt and disease killed himself by train, police is investigating the incident

ग्रामीणों के सूचना देने पर स्वजन ने शव की पहचान की। स्वजन व ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मटौंध थाने व भूरागढ़ चौकी में दी। जिसमें चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने घटना का जायजा लिया। शव घटनास्थल से पांच मीटर दूर तक ट्रेन के साथ घसीटा मिला।

– बीमारी से परेशान किसान के पास इलाज कराने के लिए नहीं था पैसा

मृतक के बेटे सुरेंद्र व नाती गंगाराम ने बताया कि वह सुबह घर से बिना बताए निकल गए थे। करीब छह माह से उनके पेट में तकलीफ रहती थी। उन्होंने शहर व चित्रकूट जनपद में अपना उपचार कराया था। उपचार से उन्हें सही से आराम नहीं मिल रहा था। इलाज कराने के लिए उन्होंने गांव के अलग-अलग लोगों से करीब 30 से 40 हजार रुपये तक कर्जा लिया था। खेत में लगी फसल भी इस बार बेसहारा मवेशियों ने बर्बाद कर दी थी। इन्हीं सबको लेकर वह परेशान रहते थे। जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। उनके तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। थाना निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि उन्होंने खुदकुशी किस वजह से की है, इसकी जांच की जा रही है। किस ट्रेन से वह कटे हैं इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा लोकसभा: भाजपा की हैट्रिक हेतु तीन धुरंधर कर रहे बालिंग, नहीं टिक रहे विपक्षी

डीएम दुर्गा शक्ति नें जाना अमृत सरोवरों का हाल : निर्देश दिये विषैले न हों कदापि

व‍िधायक अब्बास अंसारी की पत्नी न‍िखत को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानवीय आधार पर म‍िली जमानत

City News Uttar Pradesh

डीएम की ‘अफसरों’ को फटकार: विकास कार्यों में ‘ढिलाई’ नहीं होगी बर्दाश्त, दी ‘कड़ी’ चेतावनी

गणतंत्र दिवस पर पुलिस ने सतर्कता बढ़ाई, हो रही कड़ी निगरानी

City News Uttar Pradesh

डीजीपी कार्यालय में तैनात लिपिक की पत्नी से लूट का मास्टर माइंड अंतर जनपदीय लुटेरा गिरफ्तार, दो साथी फरार

ब्रेकिंग न्यूज़