25.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

महोबा में दरिंदगी : 65 साल की बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप, नाजुक अंग में डाला मिर्ची पाउडर …

 

  • ( मंडल ब्यूरों विनोद मिश्रा )

महोबा। जिले में कस्बा कबरई में कुछ लोगों ने महिला से दरिंदगी की इंतहा कर दी। जहां (65) वर्षीय बुजुर्ग महिला से घर में घुसकर चार दबंगों ने सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। यही नहीं महिला के चीखने चिल्लाने पर हवस के दरिंदों ने महिला के गुप्तांग में लाल मिर्च का पाउडर डालकर मौके से फरार हो गए है।

महिला के परिजनों और पुलिस द्वारा हालत नाजुक होने पर महिला को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंच महिला से पूछताछ कर पुलिस टीम को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं।


जानकारी के मुताबिक, महोबा में कबरई थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर मोहल्ले में रहने वाली बुजुर्ग महिला रोजाना की तरह अपने घर में लेटी हुई थी। तभी गांव के चार दबंग लक्ष्मण राजू डिब्बी और बबलू घर पर आए हुए थे। इन लोगों ने मेरे साथ गलत काम किया है। विरोध करने पर इन लोगों ने मेरे मुंह में कपड़ा भर दिया था. साथ ही मेरे चीखने, चिल्लाने पर लाल मिर्च का पाउडर भी डालकर सभी आरोपी फरार गए हैं।


एसपी सुधा सिंह के समक्ष महिला ने कहा कि उसके साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया और मार पीटकर नाजुक अंग में मिर्चा जैसा पदार्थ भी डाल दिया। एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया महिला की शिकायत के अनुसार उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई है, नाजुक अंग में मिर्चा जैसा कुछ पदार्थ डालने की भी बात महिला ने बयान में कही है, दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है, महिला की मेडिकल जांच कराई जा रही है। इस सनसनीखेज घटनाक्रम को बेहद गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंदिर बना कत्लगाह: आधी रात पुजारी की डंडों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा किसानों को नि:शुल्क मिनीकिट वितरण: बताया योजना का लाभ

City News Uttar Pradesh

पीएम आवास योजना ग्रामीण में जमकर लापरवाही : उमेठे गये जमकर कान

बांदा: चलती ट्रेन से धक्का देकर युवक को नीचे फेंका, ग्रामीणों को ट्रैक पर तड़पता मिला

Banda : कांग्रेस जनों ने याद की सावर मती के संत की शहादत…

City News Uttar Pradesh

प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, मोबाइल फोन खोल सकता वारदात के पीछे का रहस्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़