27.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : हरियाली में हड़कंप : “वन विभाग क्या करे हाय राम हाये”हाई कोर्ट में रिकार्ड तलब।

 

  • विनोद मिश्रा  

बांदा। बुंदेलखंड के विध्यांचल क्षेत्र में पौधरोपण, वन्यजीव व पर्यावरण संरक्षण के नाम पर करोड़ों खर्च को लेकर जनहति याचिका ऩे वन विभाग को आफत में डाल रखा है। हालत “मैं क्या करू हाय राम हाये” की सी हो गई है।पीआइएल पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गोविद माथुर व जस्टिस सौरभ श्याम की मुख्य पीठ ने बुधवार को खर्च राशि का रिकार्ड तलब किया है। इस मामले में 15 फरवरी को सुनवाई होगी।वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मपाल सिंह, सत्यव्रत त्रिपाठी, सिद्धार्थ निरंजन ने पीआइएल पर बहस की । बुंदेलखंड के सात जनपदों में वन विभाग द्वारा पौधरोपण, वन समृद्धिकरण, वन्यजीवों के संरक्षण से जुड़ा यह मामला है। सितंबर 2020 से इस मामले की पैरवी हो रही हैं। वर्ष 2011-12 में सीएजी की आडिट रिपोर्ट का हवाला है।बुंदेलखंड में तत्कालीन बसपा सरकार के समय विशेष पौधरोपण अभियान सात जनपदों में हुआ, जिसमें दस करोड़ पौधरोपण पर 40 करोड़ रुपये का घोटाला खुलासे होने पर सितंबर 2020 को मुख्य वन संरक्षक अनुश्रवण एवं मूल्यांकन इकाई लखनऊ को शिकायत की गई थी।


तत्कालीन आइएफएस अधिकारी पवन कुमार ने जांच बुंदेलखंड जोन के मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह झांसी को सौंप दी। वन संरक्षक झांसी ने यह जांच चित्रकूट डीएफओ कैलाश प्रकाश को दी। उन्होंने उप प्रभागीय वन अधिकारी आरके दीक्षित को जांच देकर किनारा कर लिया। जांच आठ माह तक लटकी रही और आरटीआइ से जवाब मांगने पर डीएफओ चित्रकूट ने बरगढ़ ब्लाक की वन रेंज देशाह में सात जनपद की जांच आख्या निपटा दी।

जनहित याचिका शपथपत्र व साक्ष्यों को उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की, जिसे पीआइएल में परिवर्तित कर रिट दाखिल हुई। बुंदेलखंड परिक्षेत्र के अंदर एक दशक के दौरान तीन सौ करोड़ के घोटाले और सीएजी की ऑडिट रिपोर्ट पर कार्यवाही न होने को आधार बनाया गया। बांदा के गिरते वन क्षेत्र 1.21 हे. सहित अन्य जनपदों के आरटीआइ से जुटाए आंकड़े शामिल करके हर साल करोडों के पौधरोपण खेल के लिए वनविभाग को जिम्मेदार ठहराया गया।
इलाहाबाद मुख्य न्यायपीठ ने बुधवार को आदेश देकर प्रदेश सरकार से पौधरोपण पर खर्च धनराशि व उपलब्धि का जिलेवार ब्यौरा मांगा है। आरटीआई कार्यकर्ता आशीष सागर दीक्षित ऩे बताया की बांदा को रिट आदेश में विशेष तौर पर इंगित किया गया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा डीएम ने अधिकारियों और नेताओं के साथ चलाये फावड़े : जल संचय पर दिया जोर

City News Uttar Pradesh

बेसिक शिक्षा अधिकारी “प्रिंसी मौर्या लापरवाह”: निदेशालय नें लगाई “सख्त फटकार”

रक्षाबंधन पर पालिका ने रचा ‘अपनत्व का इतिहास’: राखी ने जोड़ दिए दिल और दायित्व

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड बनेगा फूड व एग्रीकल्चर आधारित इकोनामिक क्षेत्र

City News Uttar Pradesh

बांदा में तरल प्राण वायु देगीं जीवन दान : विधायक प्रकाश के प्रयास का परिणाम

Banda- गजब : श्रम विभाग की अनोखी खबर , सरकारी योजना को दिया मंत्री के जन्म दिन का रूप !

ब्रेकिंग न्यूज़