31.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
मूकबधिर किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, परिजनों ने युवक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
उत्तर प्रदेश

मूकबधिर किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, परिजनों ने युवक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शुक्रवार रात को घर में सो रही मूकबधिर किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने बलपूर्वक युवक से हाथापाई की। इस दौरान माता-पिता जाग गए और पड़ोसी भी पहुंच गए। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मामला अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। इसी गांव में पीड़ित परिवार रहता है।

मूकबधिर किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, परिजनों ने युवक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
Attempt to rape a deaf teenager by entering the house, the family caught the young man and handed him over to the police

पीड़िता के पिता ने बताया कि शुक्रवार की रात को उसकी बेटी अलग कमरे में सो रही थी और हम पति पत्नी अलग कमरे में सो रहे थे। इसी बीच गांव का ही एक युवक घर की दीवार फांद कर बेटी के कमरे में पहुंच गया banda crime newqर उसके साथ दुष्कर्म करना चाहा। लेकिन लड़की ने युवक का विरोध किया। इस पर हाथापाई हुई जिससे घर का सामान टूटने से शोर हुआ। इस दौरान माता-पिता की नींद खुली। वह बेटी के कमरे में पहुंचे और देखा तो युवक बेटी के साथ जबरदस्ती का प्रयास कर रहा था। शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और युवक को दबोच लिया। उसके बाद डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। वहीं थानाध्यक्ष अतर्रा का कहना है कि अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। इस वजह से इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, लेकिन आरोपी युवक पुलिस के कब्जे में है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : इलाज में धन वसूली, दर्द से छटपटाती रही मासूम, प्रभारी से की शिकायत …

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जल शक्ति मंत्री का दौरा : राहत समग्री वितरण में पार्टी जन करेंगे सहयोग

यूपी : बाहुबली माफिया मुख्तार के बेटे विधायक अब्बास अंसारी से ईडी ने कई घंटों की पूछताछ, ड्राइवर से भी दागे गए सवाल

City News Uttar Pradesh

यात्री गण कृपया ध्यान दें : आरक्षित टिकट रद्द करने के लिये लागू हो गई विशेष सुविधा

City News Uttar Pradesh

क्रिकेट टूर्नामेंट में मंत्री रामकेश की धमाकेदार बैटिंग: युवाओं को खेल के प्रति किया प्रेरित

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी बोले: पुलिस की नई नियुक्तियों में बीस प्रतिशत बेटियों को हिस्सा, 60 हजार खाली पदों पर होगी भर्ती

ब्रेकिंग न्यूज़