City News Uttar Pradesh
जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीमों ने पेट्रोल पंपों में की छापेमारी, संचालकों और कर्मचारियों में मची रही अफरा-तफरी
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीमों ने पेट्रोल पंपों में की छापेमारी, संचालकों और कर्मचारियों में मची रही अफरा-तफरी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शासन के निर्देश पर जिले में पेट्रोल पंपों की जांच शुरू हो गई है। जिलाधिकारी की ओर से गठित टीमों ने शनिवार को जनपद के कई पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। इस दौरान मशीनों की जांच की गई। पेट्रोल और डीजल की गुणवत्ता भी जांची गई। हालांकि टीमों को सभी फिलिंग स्टेशनों में गुणवत्ता व अन्य चीजें ओके मिलीं। अधिकारियों की टीम की छापेमारी से फिलिंग स्टेशनों पर संचालकों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी रही।

जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीमों ने पेट्रोल पंपों में की छापेमारी, संचालकों और कर्मचारियों में मची रही अफरा-तफरी
Teams formed on the instructions of the District Magistrate raided the petrol pumps, there was chaos among the operators and employees

जिलाधिकारी अनुराग पटेल के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी उवैदुर्रहमान की अगुवाई में टीमों ने शहर के तिंदवारी क्षेत्र में चार पेट्रोल पंपों में चेकिंग की। टीमों के पहुंचते ही मैनेजर और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान तहसीलदार , इंडियन आयल के विक्रय प्रबंधक , बाट माप निरीक्षक, पूर्ति निरीक्षक बबेरू व थानाध्यक्ष तिंदवारी ने पेट्रोल और डीजल की गुणवत्ता परखी। साथ ही पेट्रोल और डीजल की मशीनों की जांच की।

जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीमों ने पेट्रोल पंपों में की छापेमारी, संचालकों और कर्मचारियों में मची रही अफरा-तफरी
Teams formed on the instructions of the District Magistrate raided the petrol pumps, there was chaos among the operators and employees

तिंदवारी के शांति देवी फिलिंग स्टेशन मुंगूस, ईरा फिलिंग स्टेशन तिंदवारी, बुंदेलखंड फिलिंग स्टेशन तिंदवारी , हीरालाल फिलिंग स्टेशन सोनरही में टीमों ने करीब एक घंटे तक जांच की। जिला पूर्ति अधिकारी उवैदुर्रहमान ने बताया कि जांच के समय पेट्रोल पंपों में स्थिति ठीक मिली। माप और गुणवत्ता दोनों सही मिली हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीमों ने पेट्रोल पंपों में की छापेमारी, संचालकों और कर्मचारियों में मची रही अफरा-तफरी
Teams formed on the instructions of the District Magistrate raided the petrol pumps, there was chaos among the operators and employees

इस बीच पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त चेतवानी दी गई है कि माप और गुणवत्ता में किसी तरह की कमी मिली तो बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान टीम में तहसीलदार सदर पुष्पक, विक्रय प्रबंधक इंडियन आयल कार्पोरेशन गौरव सिंह, बाट माप निरीक्षक मधुबन राम, पूर्ति निरीक्षक बबेरू देवेन्द्र सिंह, मशीन इंजीनियर बृजेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें विकास का खोला गूढ़ रहस्य : जनता के चेहरों पर थिरकी मुस्कान

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर : वाणिज्यकर की टीम को ट्रक से कुचलने की कोशिश, बाल-बाल बचे सहायक आयुक्त …

जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र में पंचायत सहायक बनेंगे तारणहार

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें अतिक्रमण हटाओ अभियान कराया बंद : दुकानदारों नें लगाया जयकारा

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज में स्टाफ नर्सों के 205 पद खाली, काम कर रहीं 50: कैसे हो समुचित इलाज

City News Uttar Pradesh

माइक्रो डोनेशन के जरिए लोगों को अपनी विचारधारा से जोड़ेगी भाजयुमो, राहगीरों ने अभियान में बढ़-चढ़कर की भागीदारी

ब्रेकिंग न्यूज़