- विनोद मिश्रा
बांदा। बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला यहां के “विभागीय अधिकारियों की प्रतिभा के आगे विभागीय हकीकत से रूबरू” नहीं हो पाई। अधिकारियों नें “निरीक्षण में ऐसी हरियाली दिखाई की उनका मन लहर -लहर कर हर्षित” हो गया। हालांकि समीक्षा में उन्होंने अधिकारियों को दी जाने वाली आमतौर की “मीठी झिडकियाँ एवं हिदायतें” भी दीं।

राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला को विभागीय अधिकारियों नें भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्र हुकुम सिंह का डेरा व अन्य बन रहें केंद्रों का तो निरीक्षण कराया पर उन “संचालित अधिकांश केंद्रों का दिग्दर्शन नहीं कराया गया जहां सब कुछ मटिया मेट” है। खैर “बुरी स्थिति क्यों दिखाये की कहावत हो जाये आ बैल सींग मार” !

राज्य मंत्री नें सर्किट हाउस विभागीय अधिकारियों से समीक्षा की। पोषाहार वितरण तथा कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ संबंधी जांच आदि के दुरुस्ती करण के निर्देश दिये।

मुख्य विकास अधिकारी “वेद प्रकाश मौर्या नें उन्हें अपनी विद्वता के वेदांत” से समझा दिया की आपके “निर्देशों का अक्षरशः पालन होगा, गोद लिये आंगनबाड़ी केंद्र गुदगुदाये जायेंगे और कुपोषित पोषित” हो जायेंगे। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता उपनिदेशक प्रोबेशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी केसरी नंदन तिवारी सहित सभी सुपरवाइजर एवं सीडीपीओ उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
