City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : ओवरलोड ट्रकों पर चला कार्यवाही का चाबुक, 16 ट्रक सीज …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। थाना मटौंध पुलिस ने ओवरलोड ट्रकों के विरुद्ध कड़ाई से चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान दर्जनों ओवरलोड ट्रक पकड़े गए। जिनके विरुद्ध सीज की कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान कई चालक ट्रकों को छोड़कर मौके से फरार हो गए। जिन्हें पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लिया गया।


थाना प्रभारी मटौंध रामजी सिंह मय महराह पुलिस टीम व परिवहन विभाग, खनिज विभाग की संयुक्त टीम के साथ अवैध खनन की सूचना पर चमराहा बार्डर पर जा पहुंचे। जहां अवैध बालू/मोरम की चोरी करते हुए 16 ट्रक ओवरलोड व राजस्व की चोरी से परिवहन करते हुए पकड़े गए। वहीं ट्रक चालक/वाहन स्वामी मौके से फरार हो गए।

पकड़े गए ट्रकों को खनिज व परिवहन अधिकारियों द्वारा सीज कर थाना पुलिस को सुपुर्द करते हुए उन्हें गोयरामुगली में सुरक्षार्थ हेतु खड़ा कराया गया है। थानाध्यक्ष रामजी सिंह ने बताय कि उक्त अभियान एसपी अभिनंदन के निर्देशन पर उनके द्वारा चलाया गया। अभियान के दौरान 16 ओवरलोड ट्रक पकड़े गए है। जिनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें मुख्तार की मौत पर सवाल उठने वालों को लिया आड़े हाथ

City News Uttar Pradesh

अतिक्रमण हटाओ अभियान फिर चलाया : स्थिति “तू डाल डाल मैं पात पात” पाया

City News Uttar Pradesh

योगी का गरजा बुलडोजर: हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाकर किया था निकाह, अब मुस्लिम युवक के रिश्तेदार के घर चला बुलडोजर

City News Uttar Pradesh

Banda- बैंक संस्थापक से मारपीट, लूट में डकैती एवं गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज।

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश व पालिकाध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों का दिल जीता:उन्हें बताया ‘नगर की आत्मा’

City News Uttar Pradesh

Banda : सूबे में कांग्रेस की सत्ता आई तो युवाओ को मिलेगी नौकरियां…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़