

- शरद मिश्रा
बांदा। नगर पालिका परिषद द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती एवं दशहरा मिलन समारोह का आयोजन नगर के अवस्थी पार्क में किया गया। इस अवसर पर मुख्य आकर्षण बने सफाई कर्मी, जिन्हें विधायक प्रकाश द्विवेदी और पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने सम्मानित कर उनके हौसला आफजाई कर दिल जीत लिया।

समारोह का आयोजन अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के तत्वाधान में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सफाई कर्मचारियों के कठिन परिश्रम की सराहना की। कहा कि, सफाई कर्मचारी नगर की आत्मा हैं। उनका योगदान हमेशा सराहनीय है।

हम उनके सम्मान के लिए ऐसे आयोजन नियमित रूप से करेंगे। उन्होंने सभी से गले मिलकर दशहरा पर्व की बधाई दी और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।

चेयरमैन मालती बासू ने भी इस मौके पर सफाई कर्मचारियों की कार्यकुशलता की प्रशंसा की और कहा कि वह हर कदम पर उनके साथ हैं।

इस अवसर पर उपस्थित अन्य व्यक्तियों में अधिशाषी अधिकारी चंद्र चौधरी, वरिष्ठ समाजसेवी ओम प्रकाश मसुराहा, विश्वप्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता, मुकेश श्रीवास, संतोष राजपूत, मनीष रैकवार, अमित प्रजापति, लखन कुशवाहा,अनिल भारतीय, तोताराम गहरवार, गोरेलाल भारती, संतोष बाल्मीकि, धीरज बाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
