City News Uttar Pradesh
लोक निर्माण मंत्री जितिन नें दिलाया भरोसा: शीघ्र दुरुस्त होगा बांदा से ललौली बिंदकी मार्ग
उत्तर प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री जितिन नें दिलाया भरोसा: शीघ्र दुरुस्त होगा बांदा से ललौली -बिंदकी मार्ग

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा हैं की बांदा ललौली बिंदकी मार्ग पर बरसात बाद कार्य शुरू हो जायेगा। इसके साथ ही इस जिले में सड़कों का निर्माण कार्य तेज गति से होगा। लोक निर्माण मंत्री भाजपा कार्यालय में पीएम मोदी के जन्म दिन पर मीडिया से रूबरू थे। मीडिया के सवालों के जवाब में बताया की सदर “विधायक प्रकाश दिवेदी बांदा से ललौली बिंदकी मार्ग की खस्ता हालत के संदर्भ में विधानसभा में मामला उठा चुकें हैं। मुझसे व्यक्तिगत रूप से इस मार्ग के बारे में बता चुकें” हैं।

लोक निर्माण मंत्री जितिन नें दिलाया भरोसा: शीघ्र दुरुस्त होगा बांदा से ललौली बिंदकी मार्ग
Public Works Minister Jitin assured: Banda to Lalauli Bindki road will be repaired soon.

बरसात बाद “शीघ्र कार्य शुरू होगा,बजट स्वीकृत हो चुका है। जनपद की सड़कों को शीघ्र दुरुस्त हो जाने का आश्वासन” दिया। लोक निर्माण मंत्री जितिन नें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना करते हुए उनके जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा की योजना बताई। कहा कि यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर देश की जनता का अटूट विश्वास है। आज उनका जन्मदिन है जिसे पूरा देश मना रहा है।

लोक निर्माण मंत्री जितिन नें दिलाया भरोसा: शीघ्र दुरुस्त होगा बांदा से ललौली बिंदकी मार्ग
Public Works Minister Jitin assured: Banda to Lalauli Bindki road will be repaired soon.

बताया कि मोदी के जन्मदिवस पर आज से 2 अक्टूबर तक आयुष्मान भव: पखवाड़ा के अंतर्गत सेवा भाव के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।18 को रक्तदान शिविर होगा। 23 व 24 सितंबर को जिला स्तर के वेलनेस सेंटर पर और प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर- मेलों का आयोजन किया जाएगा। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रत्येक ग्राम सभा में आयुषमान कार्ड बटेंगे । पत्रकार वार्ता में सांसद आरके सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, जिलाध्यक्ष संजय सिंह तथा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एआई रोबोट रखेगा रेलवे ट्रैक पर नजर, हादसे से पहले मिलेगा अलर्ट

वाह भाई वाह : रानीपुर टाईगर रिजर्व का एक करोड़ 69 लाख से विकास

बांदा की पीवीसी प्लास्टिक पाईप फैक्ट्री क्या उगल रही है जहर ? जिंदगी पर मौत का साया ?

बुंदेलखंड राज्य के लिए वर्षाे से संघर्ष कर रहे सभी संगठन अब महासंघ बनाएं: अनिल शर्मा

City News Uttar Pradesh

यूपी : कानपुर का हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह और भाजपा नेता समेत 4 आरोपी को पुलिस ने नोएडा किया गिरफ्तार, दर्ज हैं 34 मुकदमे …

City News Uttar Pradesh

बांदा की बागै नदी में बना दिया मौत का पुल ? प्रशासन क्यों है बेखबर !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़