
- विनोद मिश्रा
बांदा। शहर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर पालिका परिषद ने अब सख्त तेवर अपना लिए हैं। प्रतिबंधित पॉलिथिन और एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए नगर पालिका ने पुलिस टीम के साथ मिलकर मुख्य बाजारों में अभियान चलाया।

अधिशाषी अधिकारी श्रीचंद के नेतृत्व में यह संयुक्त अभियान बलखण्डी नाका चौराहा, गूलरनाका और मुख्य बाजार क्षेत्र में चलाया गया। इस दौरान टीम ने कई दुकानों और प्रतिष्ठानों की तलाशी ली, जहां से करीब 5 किलो प्रतिबंधित पॉलिथिन और प्लास्टिक के ग्लास जब्त किए गए।

नगर पालिका ने प्लास्टिक विक्रेताओं पर कुल 10 हजार रुपए का जुर्माना ठोंका और स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर भविष्य में इस तरह की गतिविधि दोबारा पकड़ी गई तो अधिक जुर्माना और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिशाषी अधिकारी श्रीचंद ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप नगर क्षेत्र में एकल उपयोग प्लास्टिक का पूर्ण उन्मूलन किया जाना है। नगर में स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन और व्यापारी वर्ग से भी सहयोग अपेक्षित है।

इस दौरान खाद्य एवं सफाई निरीक्षक हेमन्त प्रसाद, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक देवेन्द्र, राजस्व निरीक्षक रामजस सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय) अभिषेक खरे, गौरव श्रीवास्तव, मनीष, विकास, सफाई नायक राजाराम सहित नगर पालिका के कई कर्मचारी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
