City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : जिला अस्पताल में बेड न मिलने पर हंगामा, तीमारदारों ने अव्यवस्था को लेकर अस्पताल प्रशासन को कोसा …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। संक्राम बीमारियों का प्रकोप होने के कारण इन दिनों जिला अस्पताल के बेड फुल चल रहे हैं। मरीजों की रेलमपेल मची हुई है। बेड न मिल पाने के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। ब्लड चढ़वाने के लिए आई एक अधेड़ उम्र महिला को बेड नहीं मिला तो परिजनों और कुछ अन्य तीमारदारों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। बाद में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किसी तरह से समझाया, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। आखिरकार अधेड़ उम्र महिला को घर वापस जाना पड़ा।


जिला अस्पताल में मरीजों को बेड नहीं मिलने के कारण अब मारामारी की नौबत आने लगी है। पिछले कई दिनों से यह हालात बने हुए हैं। आलम यह है कि मरीजों को स्ट्रेचर और कुर्सियों पर लिटाकर उपचार मुहैया कराया जा रहा है। शुक्रवार को मुक्तिधाम रोड क्योटरा निवासी नसीमे (55) पत्नी निजाम अली ब्लड चढ़वाने के लिए जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर गई थी। वहां पर पलंग नहीं मिला तो नसीमे के परिजनों और अन्य तीमारदारों ने बेड न मिलने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

अस्पताल की इस अव्यवस्था को लेकर तीमारदारों की संख्या में इजाफा होता गया। हंगामा हुआ तो स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किसी तरह से तीमारदारों को समझाया। लेकिन अधेड़ महिला को बेड उपलब्ध नहीं हो सका। इसके बाद महिला अपने परिजनों के साथ घर चली गई। कुल मिलाकर जिला अस्पताल में इन दिनों संक्रामक बीमारियों से पीड़ित लोगों की भीड़ लगी हुई है, अस्पताल के सभी बेड फुल होने के कारण नए मरीजों को बेड उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तहसील में ‘गुंडागर्दी’: ‘घूस’ नहीं दी तो नायब औऱ लेखपाल नें बंधक बनाकर पीटा ?

हाईटेंशन विद्युत लाइन की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

अतुल मर्डर केस : दोबारा सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, पुख्ता सबूत की तैयारी

दुस्साहस : घर में युवक की गला रेतकर हत्या, प्रेम प्रसंग में वारदात का संदेह, रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

थाने के सामने मौत का तांडव: बेकाबू थार ने युवक को रौंदा, दुकान में मची तबाही

City News Uttar Pradesh

प्राथमिक शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन करेंगे तेज : अन्य समस्याओं पर भी चर्चा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़