27.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 का नया शेड्यूल जारी, 8 मई से शुरू होगी बोर्ड परीक्षाएं, देखें- नई डेटशीट …

 

लखनऊ। यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वजह से टली उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 का आयोजन आठ मई से कराया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहमति मिलने के बाद बोर्ड एग्जाम की स्कीम जारी की गई है। हाई स्कूल की परीक्षा 25 मई को और इंटरमीडिएट की परीक्षा 28 मई को समाप्त होगी। हाई स्कूल की परीक्षा में 2994312 व इंटर में 2609501 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल से 12 मई तक होना था, लेकिन पंचायत चुनाव को देखते हुए परीक्षाओं को कुछ अरसे के लिए स्थगित कर दिया गया था। माध्यमिक शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार आठ मई से परीक्षा शुरू कराने का प्रस्ताव रखा गया। परिक्षाओं को मई में ही संपन्न कराकर जून के अंत तक परिणाम घोषित कराने की योजना बनी। परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र सहित अन्य व्यवस्थाएं पहले से ही तैयार है। अब सीएम योगी आदित्यनाथ की अंतिम मुहर लगा दी है।


हिंदी विषय की परीक्षा से ही शुरुआत : उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के अनुसार पंचायत चुनाव के कारण यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अब 24 अप्रैल से शुरू नहीं होंगी। दो मई को पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद ही परीक्षा कराने की तारीख तय की जाएगी। डॉ. शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जल्द इस मामले पर बैठक होगी। उसके बाद नई स्कीम जारी कर दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक मई के पहले हफ्ते या फिर आठ मई से बोर्ड परीक्षाएं शुरू की जा सकती हैं। पहले जारी हुए परीक्षा कार्यक्रम में जिस विषय की परीक्षा जिस क्रम से होनी थी, आगे भी वैसे ही होने की उम्मीद है। यानी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों में हिंदी व प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा से ही शुरुआत हो सकती है।


पंचायत चुनाव की वजह से परीक्षा में देर : बता दें कि माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 24 अप्रैल से परीक्षा कराने की स्कीम जारी कर दी थी, लेकिन पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर उपजे विवाद के बाद हाई कोर्ट के फैसले से चुनाव की तारीखें बढ़ा दी गईं। चूंकि पंचायत चुनाव में स्कूल व कॉलेज मतदान केंद्र के तौर पर काम करते हैं और शिक्षकों की चुनाव में ड्यूटी भी लगती है, लिहजा राज्य निर्वाचन आयोग की अपील पर बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया।


56 लाख से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत : उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद सबसे बड़ा परीक्षा बोर्ड है। बोर्ड परीक्षा 2021 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 56,03,813 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा में हाइस्कूल में 29,94,312 और इंटरमीडिएट में 26,09,501 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में 31,47,793 छात्र और 24,56,020 छात्राएं पंजीकृत हैं। हाईस्कूल परीक्षा में 16,74,022 छात्र एवं 3,20,290 छात्राएं पंजीकृत हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा में 14,73,771 छात्र एवं 11,35,730 छात्राएं कुल मिलाकर 26,09,501 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगी सरकार का तोहफा : रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त बस यात्रा, 21 से 22 अगस्त मध्य रात्रि तक मिलेगी यह सुविधा …

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा: स्वतंत्रता दिवस पर ‘विकसित भारत’ बनाने का लें संकल्प

City News Uttar Pradesh Desk

अंकित बासू का ‘फरमान’: ‘जनता पहले’ की ‘नीति’ पर करें ‘पालिका कर्मी’ काम

City News Uttar Pradesh Desk

चित्रकूट में सड़क नहीं बनने से गुस्साएं लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

City News Uttar Pradesh

प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा पहुंची बांदा, शिवपाल बोले, सरकार बनी तो हर परिवार से एक बेटा व बेटी को देंगे नौकरी …

City News Uttar Pradesh

संदिग्ध परिस्थितियों में बम फटने से किसान घायल, जंगली मवेशियों से बचने को रखा था विस्फोटक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़