24.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बुंदेलखंड का बांदा : ‘लाल सोना’ की लूट है, लूट सको तो लूट ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा | संत कबीर की अकाट्य वाणी ‘राम नाम की लूट है, लूट सको तो लूट ..!’ की उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड में बालू माफिया, जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की ‘तिकड़ी’ ने इबारत ही बदल दी है। केन नदी हो, बागै या फिर यमुना, इनकी तलहटी में बसे गांवों के मजदूर अब तो इसी तर्ज पर ‘लाल सोना की लूट है, लूट सको तो लूट’ जैसा गीत दिन-रात गुनगुना रहे हैं। यहां के लोग ‘बालू’ को ‘लाल सोना’ और पहाड़ों के ग्रेनाइट पत्थर को ‘काला सोना’ कहते हैं।


भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का वादा करने वाली सूबे की भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पूर्ववर्ती सरकारों से ज्यादा अवैध बालू खनन देखने को मिल रहा है। अवैध खनन का आलम यह है कि प्रतिबंध के बावजूद पोकलैंड, जेसीबी और एलएनटी जैसी मशीनें बेधड़क नदियों का सीना चीर कर उनकी जलधारा ही बदल रहे हैं, जिससे बाढ़ और सूखे जैसा दंश हर साल किसानों को भुगतना पड़ रहा है।


बुंदेलखंड में चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, जालौन, झांसी और ललितपुर को छोड़ दें तो अकेले बांदा जिले में वैध रूप से बालू की छोटी-बड़ी 39 खदानें संचालित हैं। इन वैध खदानों की आड़ में अवैध खदानों की भरमार ज्यादा है और अवैध खनन का खेल बदस्तूर जारी है।


वैसे तो हर सरकार में विधायक और सांसदों के ऊपर बालू के इस गोरखधंधे में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन अब तो सत्ता पक्ष के विधायक अवैध बालू खदानों से रंगदारीव खनन के लिए बदनाम है! जिसका उदाहरण नरैनी विधायक राजकरण कबीर तथा तिंदवारी विधायक ब्रजेश प्रजापति तो कानूनी तौर पर बदनामी की मीडिया में सुर्खियां बन चुके है!
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे बसपा के गयाचरन दिनकर को भारी मतों से हरा कर पहली बार नरैनी सीट से विधायक चुने गए भाजपा के राजकरन कबीर ने एक टीवी चैनल को दिए अपने पहले इंटरब्यू में कहा था कि अपने क्षेत्र में बालू के अवैध खनन पर रोंक लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।


विधायक ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ 14 जून 2017 की रात नरैनी चौराहे पर अपनी ही सरकार के खिलाफ करीब तीन घंटे तक धरना भी दिया था। लेकिन कुछ दिन बीते थे कि पूर्व पुलिस अधीक्षक शालिनी ने रात में छापा मारकर अवैध बालू लदे ट्रकों की निकासी और उनसे वसूली करते रंगेहाथ गिरफ्तार कर उनके चचेरे भाई (विशाल, निवासी मुरवां) को जेल भेज दिया था।


“विधायक जी का एक भाई विधानसभा चुनाव के बाद से ही पांडादेव, रिसौरा और मऊ गांवों में बालू का अवैध खनन कराने के आरोप है! तिंदवारी विधायक ब्रजेश प्रजापति एवं पूर्व खनिज अधिकारी का विवाद भी कानूनी रूप लें चुका है। कांग्रेस के एक पूर्व विधायक भी बालू माफियाओं की शृंखला में शामिल हैं!


केन नदी के भूरागढ़ दुर्ग के से बिन खदान मशीनों से अवैध खनन दिन दहाड़े डंके की चोट पर जारी है।बगल में दुरेंडी बालू घाट और उसके आस-पास तलहटी में प्रतिबंधित मशीनों से दिन में अवैध खनन होता है। सादी मदन पुर खपटिहा,पैलानी, कनवाराखदानों के सभी खंड, राजा हुसैन कान्ट्रेक्ट सभी साड़ी खंड की खदानेंअवैध खनन का बेखौफ रिकार्ड कायम किये हुये है। प्रशासनिक ललकार इनके नक्कार खाने में “तूती” बन कर रह गई है!गजब की शांति रहती है।आखिर क्यों?
हमारा मानना है कि माफिया, जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की ‘तिकड़ी’ को जब तक राज्य सरकार अलग-थलग नहीं कर देती, तब तक अवैध खनन पर रोंक लगाने की बात बेईमानी होगी।बांदा डीएम आनंद सिंह का अवैध खनन रोकने के प्रति प्रयास सराहनीय हैं! लेकिन जब उनकेआधीन संबंधित सारा स्टाफ बालू के अवैध खनन एवं परिवहन के हमाम में नंगा है तो अकेले दम पर वह कितना सफल प्रयास कर पायेगे?


बालू ‘लाल सोना’ है और इसे लूटना तिकड़ी का ‘स्टेटस सिंबल’ बन चुका है। बालू और पत्थर के अवैध खनन से ही बुंदेलखंड कंगाल हो गया है, वैधानिक तौर पर इस खनिज संपदा से करीब दस अरब रुपये हर साल राजस्व के रूप में राज्य सरकार को फायदा होता है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में योगी महाराज की साख दांव पर: पीडब्लूडी द्वारा गढ्ढा मुक्ति में तीन करोड़ का बंदर-बांट !

City News Uttar Pradesh

सपा-कांग्रेस का ‘टूटेगा’ गठबंधन ? अखिलेश की ‘शर्तों’ से कांग्रेस में बेचैनी !

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश बोले, भाजपा के पक्ष में करें ऐतिहासिक मतदान

डीएम जे रीभा के लिये बांदा कांटों भरा ताज ? या साबित कर देंगी की वह हैं कुशल बादशाह

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती बासू गुप्ता का हुआ शपथ ग्रहण समारोह : विकास की थामी बागडोर

City News Uttar Pradesh

सामूहिक हत्या कांड : सदर विधायक प्रकाश ने कहा अपराधी शीघ्र होंगे गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़