24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
योगी का गरजा बुलडोजर: हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाकर किया था निकाह, अब मुस्लिम युवक के रिश्तेदार के घर चला बुलडोजर
उत्तर प्रदेश

योगी का गरजा बुलडोजर: हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाकर किया था निकाह, अब मुस्लिम युवक के रिश्तेदार के घर चला बुलडोजर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसा कर अगवा करने और मतांतरण करा निकाह करने के आरोपित को शरण देने वाले नामजद चाचा के घर पर सोमवार को पुलिस ने बुलडोजर (बैकहो लोडर) चला अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने लगातार दूसरे दिन मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं के प्रति अपराधों में संलिप्त आरोपितों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की।

योगी का गरजा बुलडोजर: हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाकर किया था निकाह, अब मुस्लिम युवक के रिश्तेदार के घर चला बुलडोजर
Yogi’s thunderous bulldozer: Had married a Hindu girl by trapping her in a love trap, now the bulldozer went to the house of a Muslim youth’s relative

रविवार को नरैनी में युवती से छेड़खानी के आरोपित के अवैध निर्माण को पुलिस बुलडोजर से ढहा दिया था। तिंदवारी के एक गांव निवासी किशोरी को एक सप्ताह पहले मरका के औगासी निवासी मुस्लिम युवक अजमेर उर्फ गोलू प्रेमजाल में फंसाकर ले गया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पाक्सो, अगवा करने और मतांतरण कर निकाह का दबाव बनाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में बताया गया था कि गोलू गांव में रहने वाले अपने चाचा शब्बीर के यहां आता-जाता था।


जांच में किशोरी को ट्रेन से मुंबई ले जाने और रास्ते में मोबाइल फोन से पीड़िता के जरिये बहनों को भी अगवा करने की धमकी दिलाने की बात सामने आई थी। पुलिस तभी से आरोपित की तलाश में लगी थी। गोलू के चाचा शब्बीर को भी मामले में आरोपित किया गया है। एसपी अभिनंदन के निर्देश पर सोमवार को पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंची और आरोपित को शरण देने वाले शब्बीर के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें पालिका अध्यक्ष मोहन के आरोपों पर किया तार्किक पलट वार

City News Uttar Pradesh

गड्ढों में दफन हुआ विकास: लाखों खर्च, सड़क धराशायी, खुला भ्रष्टाचार का खेल !

City News Uttar Pradesh

बांदा : ब्लाक प्रमुख व बीडीओ ने किया 79 लाख का फर्जी भुगतान, निधि पर रोक लगाने की मांग

City News Uttar Pradesh

यूपी : अब मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे लगाना जरूरी, नशीली दवाओं बिक्री पर रखी जाएगी सख्त नजर

City News Uttar Pradesh

सपा ने हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी की संसदीय सीट से अजेद्र सिंह राजपूत प्रत्याशी बनाया

City News Uttar Pradesh

प्रधान द्वारा बनाए गए अवैध निर्माण घर पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

ब्रेकिंग न्यूज़