27.2 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
सड़क हादसा : बांदा में ट्रक की टक्कर से कामतानाथ दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसा : बांदा में ट्रक की टक्कर से कामतानाथ दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार कामतानाथ श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से प्रयागराज रेफर किया गया है। पुलिस ट्रक समेत फरार आरोपित चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।सड़क हादसा : बांदा में ट्रक की टक्कर से कामतानाथ दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल

road accident: Devotee going to visit Kamtanath dies due to truck collision in Banda, friend seriously injuredकमासिन थाना के ग्राम पछौहा निवासी रामानुज द्विवेदी का 45 वर्षीय पुत्र कृपा शंकर द्विवेदी अपने गांव के साथी 55 वर्षीय अवधेश दिवेदी पुत्र गंगासागर के साथ बाइक पर वट सावित्री अमावस्या के चलते कमतानाथ दर्शन को जा रहे थे। रास्ते में स्योहट गांव के पास सामने से राजापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की उन्हें टक्कर लग गई। इससे बाइक सवार दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपित चालक बाइक सवार दोनों लोगों को घायल छोड़कर ट्रक समेत फरार हो गया। घटना को लेकर राहगीरों व ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। राहगीरों की सूचना पर थाना प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को प्रयागराज रेफर कर दिया। इससे स्वजन उन्हें प्रयागराज ले जा रहे थे। रास्ते में मंझनपुर के पास घायल कृपाशंकर की मौत हो गई।


परिजनों ने बताया कि दिवंगत के पास करीब 50 बीघा जमीन है। जिसमें वह कृषि करके अपने एक बेटे व एक बेटी के परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना से पत्नी अनुदेवी समेत अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा है। थाना प्रभारी ने बताया है कि दिवंगत के परिजन की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बैंकों में पहुंचे एसपी अभिनंदन : खतरा देख लगाई फटकार, मची अफरा तफरी

City News Uttar Pradesh

बोले मंत्री रामकेश : श्रीराम जन्मभूमि में प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा पर पूरी दुनियां की उत्सुकता

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र हो गये द्रवित : किसानों नें कहा “साहब सुनें हमारी गोहार”

City News Uttar Pradesh

यूपी : बाहुबली माफिया मुख्तार के बेटे विधायक अब्बास अंसारी से ईडी ने कई घंटों की पूछताछ, ड्राइवर से भी दागे गए सवाल

City News Uttar Pradesh

राहुल गांधी अब कारपेंटर्स के बीच पहुंचे: फर्नीचर मार्केट में कारीगरों के साथ चलाई आरी, कुर्सी बनाना सीखा

City News Uttar Pradesh

महोबा-कुलपहाड़ रेलखंड में दोहरीकरण एवं नाट इंटरलाकिंग: सात से कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

ब्रेकिंग न्यूज़