30.2 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
योजना में लापरवाही : बांदा मंडल में पूरे नहीं हुए पिछले साल की खेत तालाब
उत्तर प्रदेश

योजना में लापरवाही : बांदा मंडल में पूरे नहीं हुए पिछले साल की खेत तालाब

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल संरक्षण के साथ सिंचाई के लिए खोदे जा रहे खेत तालाब योजना के अंतर्गत पिछले वित्तीय वर्ष में भौतिक लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति धीमी रही। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक एक हजार से कम तालाबों का कच्चा व पौने चौदह सौ तालाबों में ही पक्का काम पूरा हुआ है जो लक्ष्य से काफी कम है।

योजना में लापरवाही : बांदा मंडल में पूरे नहीं हुए पिछले साल की खेत तालाब
Negligence in planning: Last year’s farm pond not completed in Banda Mandal

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022 व 23 में चित्रकूट धाम मंडल के चारों जिलों में 51 सौ खेत तालाब खोदे जाने का लक्ष्य मिला। लेकिन साल बीत गया पर लक्ष्य के सापेक्ष तालाब नहीं खोदें गए। खुदाई के साथ ही तालाबों में पक्का कार्य भी कराया जाता है। कृषि विभागीय आंकड़ों को देखें तो चित्रकूट धाम मंडल में कुल लक्ष्य के सापेक्ष वित्तीय वर्ष के अंतिम माह तक करीब नौ सौ से अधिक तालाबों में कच्चा काम पूरा हो गया था। वहीं पानी चौदह सौ तालाबों में पक्का कार्य पूरा हो चुका है। लेकिन लक्ष्य के सापेक्ष तालाबों की खुदाई व पक्के कामों की बात करें तो प्रगति काफी कम है।

योजना में लापरवाही : बांदा मंडल में पूरे नहीं हुए पिछले साल की खेत तालाब
Negligence in planning: Last year’s farm pond not completed in Banda Mandal

बुंदेलखंड में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत होते जा रहे के तालाब संरक्षण की दृष्टि से बेहद कारगर है। इन तालाबों से जहां से जल संरक्षण का काम होता है वही किसान छोटी-छोटी सिंचाई भी कर सकते हैं। लेकिन खेत तालाब योजना विभागीय लापरवाही से नौ दिन चले अढ़ाई कोस है। उधर मंडल के उपनिदेशक भूमि सरंक्षण नरेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष लक्ष्य के सापेक्ष तालाब नहीं खोदें फिर भी करीब 24 सौ खेत तालाब खोदें जा चुके हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

करोड़ों की लागत वाले शौचालय हुए ‘अनुपयोगी’: सरकारी योजना बनी कागज़ी, अफसर खामोश !

City News Uttar Pradesh

धर्म परिवर्तन का दबाव : प्यार में मजहब बनी दीवार, कक्षा दसके छात्र ने की शादी जिद तो छात्रा की मां बोली पहले बदलो अपना धर्म, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

City News Uttar Pradesh

घोटाले का ‘गड्ढा’ बना आजीविका सरोवर: खुली भ्रष्टाचार की परतें, सीडीओ का फूटा गुस्सा

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज नहीं बढ़ रहे बेड : बजट न मिलने से योजना फाईलों में कैद !

City News Uttar Pradesh

बांदा में यमुना की बाढ़ नें लगाई छलांग : कानपुर-बांदा राजमार्ग बंद, केन खतरे से नीचे

बांदा के चार मछुआरे ‘पाकिस्तानी’ जेल में बंद : पूर्व सांसद नें ‘रिहाई’ हेतु दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़