City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश बन गये हैं मोदी के 'हनुमान': प्रबुद्धजनों को दिलाई 'विकास की गारंटी'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडविधानसभा चुनाव 2027

विधायक प्रकाश बन गये हैं मोदी के ‘हनुमान’: प्रबुद्धजनों को दिलाई ‘विकास की गारंटी’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। “मोदी जी की नीति, औऱ रीति के प्रचार प्रसार” के लिये विधायक प्रकाश दिवेदी हनुमान की भूमिका में नजर आ रहे हैं। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बुधवार को बता दिया कि ‘डबल इंजन’ की रफ्तार क्या होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’12 साल बेमिसाल को मुद्दा बनाकर विधायक प्रकाश ने ऐसा सियासी माहौल बनाया कि विपक्ष के पसीने छूट गए।

विधायक प्रकाश बन गये हैं मोदी के 'हनुमान': प्रबुद्धजनों को दिलाई 'विकास की गारंटी'मंडल-बिसंडा नगर में प्रबुद्ध जन संपर्क अभियान की कमान खुद संभालते हुए प्रकाश द्विवेदी ने पीएम मोदी को ‘आधुनिक भारत का विश्वकर्मा’ बताया। डॉक्टर, वकील, शिक्षक, व्यापारी हर वर्ग के प्रबुद्धजनों के बीच पत्रक बांटकर उन्होंने 12 साल की 12 बड़ी गारंटी गिनाईं। कहा एक परिवार ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, मोदी जी ने गरीब को पक्का मकान,शौचालय, गैस,पानी दिया। फर्क साफ है।

विधायक प्रकाश बन गये हैं मोदी के 'हनुमान': प्रबुद्धजनों को दिलाई 'विकास की गारंटी'पहले दिल्ली से 1 रुपया चलता था, 15 पैसा पहुंचता था। “अब पूरा 100 पैसा खाते में। यह है मोदी की गारंटी।” जो काम 70 साल में नहीं हुए, वो 12 साल में हुए। ये बेमिसाल नहीं तो क्या है? पहले भारत को सपेरों का देश कहते थे, आज G20 की अध्यक्षता करता है। यह है नया भारत

विधायक प्रकाश बन गये हैं मोदी के 'हनुमान': प्रबुद्धजनों को दिलाई 'विकास की गारंटी' प्रबुद्ध संवाद के तुरंत बाद विधायक ग्राम पंचायत अमुवा पहुंचे और कुम्हारन बस्ती से बांदा-ओरन मार्ग का भूमि पूजन कर दिया। सियासी पंडित इसे ‘मोदी + योगी + प्रकाश’ का ट्रिपल इंजन बता रहे हैं।

विधायक प्रकाश बन गये हैं मोदी के 'हनुमान': प्रबुद्धजनों को दिलाई 'विकास की गारंटी' जनसभा में प्रकाश द्विवेदी गरजे “मोदी जी कहते हैं न खाऊंगा, न खाने दूंगा। हम कहते हैं न रुकूंगा,न रुकने दूंगा”। अमुवा की ये सड़क 2024 के वादे का 2026 में सबूत है। विधायक ने प्रबुद्धजनों को ‘मोदी का संदेशवाहक’ बनने का आह्वान किया। बोले 12 साल बेमिसाल की कहानी हर घर पहुंचाओ। 2029 में फिर मोदी सरकार, यही है विकसित भारत का आधार

विधायक प्रकाश बन गये हैं मोदी के 'हनुमान': प्रबुद्धजनों को दिलाई 'विकास की गारंटी' प्रकाश द्विवेदी के इस ‘अग्रेसिव कैंपेन मोड’ से जिला भाजपा में जोश है। उपाध्यक्ष राजभवन ने कहा “प्रकाश जैसा नेता हो तो कार्यकर्ता को ऑक्सीजन” मिल जाती है। मोदी जी का नाम ही सबसे बड़ा ब्रांड है। वहीं विपक्षी खेमे में हलचल है। नाम न छापने की शर्त पर एक सपा नेता नें माना भाजपा ने 2029 की पिच अभी से तैयार कर ली। मोदी के नाम पर प्रकाश जैसे नेता जब फील्ड में उतरेंगे तो “मुकाबला टफ” है।

विधायक प्रकाश बन गये हैं मोदी के 'हनुमान': प्रबुद्धजनों को दिलाई 'विकास की गारंटी'बांदा सदर से निकली यह ‘विकास और विश्वास यात्रा’ बता रही है कि 2029 की लड़ाई ‘मोदी बनाम कौन’ की होगी। और जब तक प्रकाश द्विवेदी जैसे ‘जमीनी योद्धा’ पीएम मोदी का झंडा लेकर गांव-गांव घूमेंगे, भाजपा का ग्राफ डाउन करना विपक्ष के लिए टेढ़ी खीर रहेगा। 12 साल बेमिसाल अब सिर्फ नारा नहीं, बांदा सदर की सड़कों पर दौड़ता हुआ विजन है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाजार में धड़ल्‍ले से ब‍िक रहे नकली अंडे: सेहत हो रही है खराब

Banda : कोरोना का लगातार बढ़ता जा रहा है आंकड़ा, दो लोगों की मौत, 158 नए पाजिटिव केस …

City News Uttar Pradesh

पालिका प्रतिनिध अंकित का वादा: नवरात्रि महोत्सव पर सफाई और रोशनी की होगी खास व्यवस्था

City News Uttar Pradesh

रामायण मेला सांस्कृति कार्यक्रमों की धूम: दर्शकों की उमड़ रही भीड़

City News Uttar Pradesh

बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में कुछ परीक्षार्थियों ने परीक्षकों के लिए लिखे धमकी भरे संदेश

डीएम की बैठक में अफसरों की बोलती बंद: कहा ‘समस्याएं नहीं सुलझीं तो कुर्सी छोड़ो’ !

ब्रेकिंग न्यूज़