
- विनोद मिश्रा
बांदा। राजनीति में अक्सर कहा जाता है “कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती”। पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने इसे एनएच -232 पर सच कर दिखाया। महोखर के पास बांदा-टांडा मार्ग पर जो सड़क गड्ढों में दम तोड़ रही थी, वो आज दलजीत की ‘एक जिद’ के चलते फर्राटा भर रही है।
कहानी फिल्मी है। महोखर की सड़क महीनों से टूटी पड़ी थी। पीडब्लूडी बांदा कहता “ये हिस्सा फतेहपुर का है”, फतेहपुर वाले हाथ खड़े कर देते। सीमा विवाद की फाइल में जनता का दर्द दबा था। रोज एक्सीडेंट,रोज जाम, रोज शॉकर टूटते ट्रक।
तभी एंट्री हुई भाजपा के फायरब्रांड नेता दलजीत सिंह की। उन्होंने न धरना दिया, न नारेबाजी। सीधे डीएम अमित आसेरी का ध्यान आकृष्ट किया। दो टूक कहा “साहब, बॉर्डर बाद में नाप लेना,पहले फतेहपुर डीएम से बात कर सड़क बनवा” दें। जनता का सफर मत रोको।
पूर्व विधायक की ‘कोशिश’ में दम था। डीएम ने तुरंत फतेहपुर कलेक्टर से लाइन मिलाई। सीमा का पेंच सुलझा पीडब्लूडी को अल्टीमेटम मिला “24 घंटे में रोड चाहिए”। नतीजा ? जेसीबी गरजी, रोलर दौड़ा, डामर बिछा। जहां कल तक गड्ढे में पानी भरता था,आज वहां गाड़ियां 80 की स्पीड से निकल रही हैं।
सड़क बनते ही दलजीत सिंह ने जो किया वो ‘नई सियासत’ की मिसाल बन गया। खुद मीडिया के सामने आकर डीएम को धन्यवाद दे दिया। बोले “श्रेय जनता का है, जिसने आवाज उठाई। मैं तो सिर्फ जरिया” बना। अफसरों ने तेजी दिखाई, इसके लिए आभार। “महोखर की जुबान पर एक ही नाम की गूंज है दलजीत भैया‘।
ट्रक ड्राइवर मुन्ना बोला “4 महीने से कमर तोड़” रोड थी। दलजीत भैया “न लड़ते तो नेता-सब चुनाव तक भूल जाते।” दुकानदार रामकिशन बोला “बॉर्डर-बॉर्डर” खेलकर सब बचते थे। इन्होंने बॉर्डर ही खत्म कर दिया”। इन खूबियों के चलते बांदा की सियासत में “नया डायलॉग हिट” है “रोड हो या रोटी, मुद्दा दलजीत सिंह से जोड़ दो समाधान पक्का” है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
