City News Uttar Pradesh
मुख्यमंत्री योगी से 250 क‍िमी लेटकर मिलने गए चाचा-भतीजा हुए मायूस, लेक‍िन वापस घर पहुंचते ही चेहरों पर आई मुस्कान
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी से 250 क‍िमी लेटकर मिलने गए चाचा-भतीजा हुए मायूस, लेक‍िन वापस घर पहुंचते ही चेहरों पर आई मुस्कान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उत्तर प्रदेश में भाजपा की दोबारा भाजपा सरकार बनने पर तहसील के महुआ ब्लाक की ग्राम पंचायत बड़ेहा के मजरा हजाउरीपुर निवासी चाचा-भतीजे लेटी परिक्रमा कर लखनऊ के लिए निकले थे। दो दिन पहले ही गांव लौटे। बताया कि मुख्यमंत्री के यहां अपनी समस्याओं को लेकर गुहार लगाई थी। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह मातहतों के साथ पहुंचे और दोनों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
हजारीपुर निवासी रिश्ते में चाचा-भतीजे मुन्नीलाल व जयपाल ने दोबारा भाजपा सरकार बनने पर लेटी परिक्रमा (पैदल व लेटकर) कर लखनऊ जाने का संकल्प लिया था। दोनों गांव से बैनर के साथ स्वजन के साथ निकले थे, तब गांव वालों ने ढोल-नगाड़े के बीच विदा किया था। दोनों दो दिन पहले ही गांव लौटे। बताया कि मुख्यमंत्री के यहां अपनी समस्याओं को लेकर शिकायती पत्र भी दिया था।

मुख्यमंत्री योगी से 250 क‍िमी लेटकर मिलने गए चाचा-भतीजा हुए मायूस, लेक‍िन वापस घर पहुंचते ही चेहरों पर आई मुस्कान
Uncle and nephew went to meet Chief Minister Yogi lying down 250 km, but smiles on their faces as soon as they reached home

दो द‍िन पहले आयुक्त दिनेश कुमार सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे। भतीजे जयपाल और उसके चाचा मुन्नी लाल से बातचीत की। दोनों ने बताया कि उन लोगों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। वह भूमिहीन हैं और शौचालय, आवास, राशन कार्ड आदि से वंचित हैं। कमिश्नर ने दोनों को तत्काल दो-दो हजार रुपये अपने पास से दिए और बीडीओ महुआ संजीव बघेल को सभी योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया।
एसडीएम रावेन्द्र सिंह को गांव में कहीं पर भी सरकारी जमीन पड़ी हो पट्टा कर देने के निर्देश दिए। जयपाल के राशन कार्ड की 11 यूनिट दर्ज थी, जिस पर तीन बढ़ाकर 14 की गई। इसी प्रकार मुन्नीलाल सात यूनिट दर्ज थी, जिसमें चार यूनिट बढ़ाई गई। बीडीओ ने बताया दोनों लोगों को शौचालय तत्काल मुहैया करा दिया गया है।
चाचा-भतीजे के गांव से मुख्यमंत्री कार्यालय की दूरी करीब 250 किलोमीटर है, सिर्फ लेटकर दोनों ने यह सफर कैसे पूरा किया? इस पर उन्‍होंने बताया कि वह दिन और रात में सिर्फ 2-2 घंटे आराम करते थे, कोशिश यह होती थी रात में ज्यादा तय कर ली जाए।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- बांदा डीएम हर दिल अजीज बने! समीक्षा बैठक में ली अधिकारियों की क्लास !

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने दिखाया राजनीतिक कौशल: किसान व्यापारियों का विवाद सुलझा, धान खरीद हुई शुरू

City News Uttar Pradesh

कृषि उत्पादों की मार्केटिंग की उचित करें व्यवस्था : कृषि उत्पादन आयुक्त …

लापरवाह व्यवस्था की ‘बलि’ चढ़े दो नन्हे फूल: खुला नाला बना क़ातिल, गांव में मचा कोहराम !

भाजपा का बूथों पर जादू: साइबर जादूगर चुनावी नांव करायेगें पार

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी ने भूगर्भ जल संरक्षण पर दिया संदेश : पानी की हर एक बूंद की कीमत होगी समझनी, विशिष्ट महानुभावों को किया सम्मानित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़