30.6 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
योगी सरकार ने नई तबादला नीति को दी मंजूरी : जिले में तीन और मंडल में सात साल पूरे कर चुके अफसरों का होगा ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश

यूपी : महिलाओं व बच्चों पर जुल्म करने वालों की अब खैर नहीं, 100 दिनों में ऐसे 1000 आरोपितों को सजा दिलाकर कड़ा संदेश देगी योगी सरकार

 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था के जिस मुद्दे पर भाजपा ने लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का कीर्तिमान स्थापित किया है, उसे और मजबूत बनाने की प्रभावी कार्ययोजना बन चुकी है। महिलाओं व बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों में और कठोर कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में शामिल है।
यही वजह है कि राज्य में अगले 100 दिनों में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों व पाक्सो (प्रोटेक्शन आफ चिल्ड्रेन फ्राम सेक्सुअल अफेंसेस) एक्ट के मामलों में पुलिस एक हजार अपराधियों को सजा दिलाकर कड़ा संदेश देगी। साथ ही पाक्सो एक्ट के मामलों में एक माह के भीतर आरोपितों को सजा सुनिश्चित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यूपी : महिलाओं व बच्चों पर जुल्म करने वालों की अब खैर नहीं, 100 दिनों में ऐसे 1000 आरोपितों को सजा दिलाकर कड़ा संदेश देगी योगी सरकार
Those who oppress women and children are no longer well, Yogi government will give a strong message by punishing 1000 such accused in 100 days

माफिया, थाना व जिला स्तर के टाप 10 अपराधियों को सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी के साथ ही अभियोजना अधिकारियों व थाना स्तर पर जवाबदेही भी तय की जायेगी। आयुध अधिनियम के 90 प्रतिशत मामलों में सजा दिलाने का प्रयास भी होगा।
गृह विभाग ने आने वाले 100 दिनों में बुनियादी पुलिसिंग के ढांचे को और सुदृढ़ बनाने की कार्ययोजना तैयार की है। जिसके तहत आने वाले 100 दिनों में घुमंतू गिरोह की गतिविधियों पर अंकुश, माफिया गिरोह के विरुद्ध अभियान के तहत कार्रवाई, अवैध शस्त्र व शराब तस्करों पर प्रभावी नकेल, जाली नोट तस्करों पर शिकंजा कसा जाएगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश बोले: 290 करोड़ के ‘जल क्रांति प्रोजेक्ट’ से बदलेगा भविष्य, बुझेगी प्यास

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र की अगुवाई भारत मिशन की बैठक: शौचालय सुधार व निर्माण पर जोर

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने चिकित्सा मित्रों को बताया ‘योद्धा’: कहा- स्वास्थ्य व्यवस्था की बनेंगे ‘रीढ़’

City News Uttar Pradesh

News : कड़ाके की ठंड और भूख ले रही गौवंशो की जान…

City News Uttar Pradesh

सीजेएम को मोबाईल पर जान से मारने की दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस, मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में दिनदहाड़े अस्पताल जा रही नर्स से सामूहिक दुष्कर्म: चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़