25.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
सम्मान समारोह में विधायक द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई
उत्तर प्रदेश

सम्मान समारोह में विधायक द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा /नरैनी। विवेकानंद इंटरमीडिएट विद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर दो सेवानिवृत्त शिक्षकों को विदाई दी गई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ने दोनो शिक्षकों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया है। कस्बा स्थित विवेकानंद इंटरमीडिएट विद्यालय में प्रधानाचार्य जमुना प्रसाद पाण्डेय की अध्यक्षता में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर दो शिक्षकों जगदीश प्रसाद मिश्र व लल्लूराम शास्त्री को भावभीनी विदाई दी गई है।

सम्मान समारोह में विधायक द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई
Farewell given to retired teachers by MLA in honor ceremony

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ओम मणि वर्मा ने दोनो गुरुओं का सम्मान करते हुये बताया कि मैंने 12 वीं कक्षा यहीं से उत्तीर्ण की थी आप दोनो ने सदैव छात्रों के भले के लिए चिंता की है । बताया कि शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होते हैं वो सदैव समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं जिससे समाज शसक्त व मजबूत होता है इसीलिये शिक्षक को राष्ट्रनिर्माता की उपाधि दी गई है ।

सम्मान समारोह में विधायक द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई
Farewell given to retired teachers by MLA in honor ceremony

अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य श्री जमुना प्रसाद पाण्डेय ने रुंधे गले से अपने 40 वर्ष पुराने साथियों को विदाई दी । कहा कि ऐसा लगता है जैसे कल ही ये नियुक्त हुऐ थे और आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं । उपस्थित सभी पूर्व व वर्तमान शिक्षकों ने दोनो सेवानिवृत्त शिक्षकों के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की ।

सम्मान समारोह में विधायक द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई
Farewell given to retired teachers by MLA in honor ceremony

इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक फलगो प्रसाद बड़गैया, सेवानिवृत्त शिक्षक रामनिहोर त्रिपाठी,चंद्रपाल मिश्र,विद्यालय संरक्षक वीरेंद्र देव त्रिपाठी, पवन वर्मा, कमलाकांत द्विवेदी, ओमप्रकाश पाण्डेय, केशव पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, नीतेश भदौरिया, उमेश विश्वकर्मा, राहुल द्विवेदी ,शुभम शुक्ला व समस्त विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहा । मंच संचालन विद्यालय के पूर्व व्यायाम शिक्षक सुरेंद्र मस्ताना ने किया ।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में ‘शहरी क्रांति’ का आगाज़: ‘करोड़ों’ की ‘योजनाएँ’ हुई पास

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : चित्रकूट में डकैत गौरी के साथी के एनकाउंटर में कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन एसपी सहित 15 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज …

City News Uttar Pradesh

मंत्री और अध्यक्ष ने मनाई जीएसटी कटौती की खुशी: व्यापारियों को खिलाई मिठाई

City News Uttar Pradesh

बांदा की “पथरी खदान में अवैध खनन” का चैलेंज : डीएम का थर्राना चर्चा का बना विषय ?

City News Uttar Pradesh

Banda  : गजब, चोरी का खुलासा न होने पर शिक्षक ने किया इनाम का एलान …

गजब: बुन्देलखंड का उद्धार, सजावटी मछलियां करेगी मालामाल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़