- ब्यूरो रिपोर्ट
फतेहपुर। जिले के खखरेड़ू में बीते 30 अप्रैल की शाम बिछियावां मोड़ पर सराफ से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। गुरुवार तड़के सुबह मामले में फरार तीन लुटेरों की मुठभेड़ पुलिस से हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, एक को दौड़कर पकड़ लिया गया।

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सराफ कृष्णकुमार उर्फ मुन्ना सोनी निवासी नीम टोला खागा के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन लुटेरे जीशान निवासी अमांव थाना खागा कोतवाली, आसिफ उर्फ मुस्ताक निवासी इजूरा थाना सुल्तानपुर घोष और तकसीर निवासी मवई थाना हथगाम बाइक से घूम रहे हैं। सूचना के बाद घेराबंदी करते हुए तड़के चार बजे करीब दामपुर-कबरे रोड पर तीनों को रुकने का इशारा किया। इस पर लुटेरों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

बचाव में पुलिस की ओर से गोली चलाई गई, जिससे जीशान व आसिफ घायल हो गए। जिशान के दाएं व आसिफ के बाएं पैर में गोली लगी है। तकसीर को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। गिरफ्तार लुटेरों ने सराफ के साथ हुई घटना स्वीकार की है। इनके पास से असलहे व लूट का सामान पुलिस ने बरामद किया है। इसके बारे में लिखापढ़ी की जा रही है। घायल लुटेरों को पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी, खखरेड़ू में भर्ती कराया है। घटना में शामिल रहा उबैद निवासी मून मुवारी थाना हथगाम अभी फरार है। पुलिस ने जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार करने का दावा किया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
