28.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
पुल से 15 फीट नीचे यमुना में गिरा ट्रक नहीं निकाल सकी टीम, खलासी का शव मिला पर चालक का नहीं चला पता
उत्तर प्रदेश

बांदा : पुल से 15 फीट नीचे यमुना में गिरा ट्रक नहीं निकाल सकी टीम, खलासी का शव मिला पर चालक का नहीं चला पता

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के बारा-गलौली पांटून पुल से यमुना नदी में गिरे धान लदे ट्रक के चालक का पता नहीं चल सका है। वहीं दूसरे दिन भी धान के बोरे लदे होने के कारण ट्रक को भी नहीं निकाला जा सका है। हालांकि लखनऊ से आई एसडीआरएफ की टीम ने 15 फीट गहराई में पानी के अंदर जाकर ट्रक का नंबर पता करके चालक और खलासी की शिनाख्त की। इसके बाद खलासी के शव मिलने की सूचना घरवालों को दी गई है। वहीं यमुना नदी में चालक की तलाश अभी जारी है।

पुल से 15 फीट नीचे यमुना में गिरा ट्रक नहीं निकाल सकी टीम, खलासी का शव मिला पर चालक का नहीं चला पता
The team could not remove the truck that fell in Yamuna 15 feet below the bridge, the body of the Khalasi was found but the driver was not found.

शुक्रवार की देर रात या भोर में बारा-गलौली पांटून पुल से धान लदा ट्रक यमुना नदी में गिर गया था। राहगीरों से सूचना के बाद फतेहपुर की जाफरगंज पुलिस व सीओ, बांदा सिटी सीओ राकेश कुमार सिंह पहुंचे थे। स्थानीय गोताखोरों के जरिए एक शव बरामद किया जा सका था। कयास था कि केबिन में और लोग फंसे हो सकते हैं। सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने घटना के बाबत एसडीआरएफ लखनऊ कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। रात में एसडीआरएफ की टीम पहुंची। थाना प्रभारी जसपुरा राजेश वर्मा के साथ मिलकर रात में सर्च अभियान जारी किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह आठ बजते ही एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया। टीम प्रभारी राजेंद्र शुक्ल व एचसीपी मनोज कुमार द्वारा 15 सदस्य टीम के प्रेमचंद्र व अजय कुमार ने तीन से चार बार यमुना नदी में पानी के अंदर गहराई में जाकर ट्रक का नंबर पता किया। ट्रक पर हरियाणा का नंबर मिला तब चालक और खलासी की शिनाख्त हो सकी। जसपुरा थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि पांटून पुल के नीचे धान भरा ट्रक होने के चलते पुल को तोड़कर मजदूरों के माध्यम से धान की बोरियों को हटाया जा रहा है। जिससे क्रेन के माध्यम से ट्रक को निकालने में दिक्कत ना हो।

पुल से 15 फीट नीचे यमुना में गिरा ट्रक नहीं निकाल सकी टीम, खलासी का शव मिला पर चालक का नहीं चला पता
The team could not remove the truck that fell in Yamuna 15 feet below the bridge, the body of the Khalasi was found but the driver was not found.

ट्रक मालिक मनोज गर्ग से बातचीत में पता चला कि चालक कन्नौज के गुरसहायगंज पठानटोला निवासी 30 वर्षीय शकील है, जबकि खलासी के रूप में फर्रुखाबाद के लाल दरवाजा निवासी साजिद है। ट्रक से निकाले गए युवक के शव का पोस्टमार्टम स्वजन के आने पर शिनाख्त के बाद किया जाएगा।

– चालक की तलाश जारी

टीम के मुताबिक पानी का बहाव तेज है, जिसके कारण करीब 15 किमी. के दायरे में चालक की तलाश की जा रही है। गोताखोर प्रेमचंद,अजय, आकाश मिथलेश व आधा दर्जन स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से सघन सर्च अभियान अभी भी चल रहा है। एसडीआरएफ प्रभारी राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि धान की बोरियों को निकालने के बाद ही क्रेन से ट्रक को आसानी से निकाला जा सकेगा।अतर्रा मंडी से लादा था धान ट्रक में अतर्रा मंडी से गोविंद गुप्ता के यहां से धान लोड किया गया था, जिसे गाजियाबाद ले जाया जा रहा था।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में अद्भुत : श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं मां विंध्यवासिनी

City News Uttar Pradesh

प्यार की “अनूठी दास्तां” : प्रेमी युगल नें दुनिया छोड़ी, रेल से कटकर दे दी “जान”

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें बताया वित्त वर्ष में 22 करोड़ से हो रहे हैं विकास कार्य

City News Uttar Pradesh

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश बोले- यूपी में सभी 80 लोकसभा सीटें हारेगी भाजपा, बोले- बुलडोजर से अराजकता फैला रही भाजपा

City News Uttar Pradesh

बांदा में बिजली का ऐतिहासिक संकट : आपूर्ति व्यवस्था हो चुकी है धड़ाम, मचा है हाहाकार !

मुख्यालय के प्राइवेट नर्सिंग होमों में भड़की आग तो जान बचाने को नहीं उपाय : नोटिस जारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़