City News Uttar Pradesh
बड़ी दुर्घटना : काल बनकर दौड़ी इनोवा कार, एक पल में छह जिंदगियों को लिया मौत के आगोश में, मुख्यमंत्री योगी व राज्य पाल ने ट्वीट कर जताया शोक
उत्तर प्रदेश

बड़ी दुर्घटना : काल बनकर दौड़ी इनोवा कार, एक पल में छह जिंदगियों को लिया मौत के आगोश में, मुख्यमंत्री योगी व राज्य पाल ने ट्वीट कर जताया शोक

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के नजदीक हुए सड़क हादसे में इनोवा कार मौत काल बनकर दौड़ी। उसकी तेज रफ़्तार ने एक झटके में हादसे ने छह जिंदगियों को मौत के आगोश में ले लिया। घायल यात्रियों को हादसे का दृश्य नहीं भूल रहा है। आटो भी घटना के समय ओवरलोड था। उसके पूरी तरह परखच्चे उड़ गए हैं।

बड़ी दुर्घटना : काल बनकर दौड़ी इनोवा कार, एक पल में छह जिंदगियों को लिया मौत के आगोश में, मुख्यमंत्री योगी व राज्य पाल ने ट्वीट कर जताया शोक
Big accident: Innova car ran as a call, took six lives in a moment, in the lap of death, Chief Minister Yogi and Governor expressed grief by tweeting

गिरवां थाना क्षेत्र के कस्बे से निकलते ही जिस इनोवा व आटो में भिड़ंत हुई है। आटो सवार घायल करतल गांव के राकेश ने बताया कि टेंपो में 12 से ज्यादा लोग सवार थे। ओवरलोड होने से उसमें अकेले चार लोग आगे की सीट में बैठे थे। हादसे के समय सामने से आई इनोवा की रफ्तार तेज होने से वह अचानक आकर भिड़ी है। जिससे किसी को कुछ भी समझने का मौका नहीं मिला। होश आने पर उन्होंने खुद को अस्पताल में पाया है। आटो को 17 या 18 वर्षीय कोई युवक चला रहा था। हादसे के बाद वह कहां गया है इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। उधर घायल शिवम व राकेश ने बताया कि आटो चालक हादसे के बाद उन्हें कहीं दिखाई नहीं पड़ा है।

बड़ी दुर्घटना : काल बनकर दौड़ी इनोवा कार, एक पल में छह जिंदगियों को लिया मौत के आगोश में, मुख्यमंत्री योगी व राज्य पाल ने ट्वीट कर जताया शोक
Big accident: Innova car ran as a call, took six lives in a moment, in the lap of death, Chief Minister Yogi and Governor expressed grief by tweeting

– सड़क में पीली रिबन बांधकर किया रेस्क्यू

हादसे के बाद जहां मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। वहीं अधिकारियों के निर्देश पर सड़क में पीली रिबन बांधकर रेस्क्यू किया गया। जिसमें उछल कर दूर गिरने घायलों व दिवंगतों को अस्पताल पहुंचाने का काम हुआ। बड़ी मशीन मंगाकर पानी भरी खंती में पड़ी जर्जर इनोवा को बाहर निकाला गया है। हादसे को लेकर घटनास्थल पर खासी भीड़ रही। दिवंगतों को जिस किसी ने देखा उनके मुंह से आह निकली है।

बड़ी दुर्घटना : काल बनकर दौड़ी इनोवा कार, एक पल में छह जिंदगियों को लिया मौत के आगोश में, मुख्यमंत्री योगी व राज्य पाल ने ट्वीट कर जताया शोक
Big accident: Innova car ran as a call, took six lives in a moment, in the lap of death, Chief Minister Yogi and Governor expressed grief by tweeting

– मुख्यमंत्री योगी व राज्य पाल ने ट्वीट कर जताया दुख

गिरवां में हुई सड़क दुर्घटना में मारे गए छह लोगों के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद व ह्रदय विदारक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदाएं व्यक्त की है। वहीं राज्यपाल ट्वीट कर घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व दिवंगत आत्माओं को शांति के लिए प्रार्थना की है।

बड़ी दुर्घटना : काल बनकर दौड़ी इनोवा कार, एक पल में छह जिंदगियों को लिया मौत के आगोश में, मुख्यमंत्री योगी व राज्य पाल ने ट्वीट कर जताया शोक
Big accident: Innova car ran as a call, took six lives in a moment, in the lap of death, Chief Minister Yogi and Governor expressed grief by tweeting

– दो मासूम बच्चों की मौत से गांव में मातम

सड़क दुर्घटना में दो मासूम बच्चों की मौत से घर के दोनों चिराग बुझ गए। घटना से पनगरा गांव में मातम पसर गया है। यह दोनों बच्चें दिव्यांग थे। कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव निवासी प्रमोद द्विवेदी उर्फ मंजू अपने दोनो बेटों मोहित (13 वर्ष) और जन्मांध छोटू (छह वर्ष) का आधार कार्ड बनवाने सुबह बांदा गया था। बड़े बेटे की एक आंख और छोटे बेटे की दोनों आंखे जन्म से खराब थीं। इसलिए यहां आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था। दोनों बच्चों के साथ बांदा से टैक्सी पर वापस लौटते समय गिरवां के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए।
दुर्घटना में दोनों बच्चों की मृत्यु हो गई है। चार साल पहले बीमारी से बच्चों की मां की मौत हो गई थी। घर में प्रमोद द्विवेदी की वृद्ध मां बची है। प्रमोद द्विवेदी की एक बहन यहीं मोहल्ला में ब्याही है। घटना की सूचना पर वह बूढ़ी मां को बच्चों के मौत की बगैर सूचना दिए अपने घर ले गई।घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग नें नहीं मनाया अवकाश, निरीक्षण कार्य में कराई परेड ! …

City News Uttar Pradesh

भाजपा युवा मोर्चा का नवभारत मेला : रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम …

City News Uttar Pradesh

किसान नेता बबलू सिंह बोले: योगी सरकार का बजट ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’

City News Uttar Pradesh

Banda : स्कूलों में शर्मनाक घपला : छात्रवृत्ति, प्रतिपूर्ति में गलत फीडिंग, डीएम नें शुरू कराई जांच ।

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें सड़क हादसे में हुई चार मौतों के परिजनों से मिले : दिया सांतवना

भारत रत्न सम्मान है या बन गया है राजनीतिक सौदा ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़