- विनोद मिश्रा
बांदा। शिक्षक अब “अलीबाबा के रोल” में होंगे। वह “अठारह शिक्षा मंदिरों में बोलेंगे खुल जा सिम – सिम”। बेसिक शिक्षा अधिकारी नें इसके लिये “हरी झंडी” दिखा दी है। जी हां ! “जिले के 18 प्राइमरी पाठशालाओं की किस्मत का ताला अब खुल जायेगा। वह लंबे अर्से से बंद थे। वहां विद्यार्थियों की जगह चमगादडों का डेरा” था। इन विद्यालयों में शिक्षक नहीं होने से पठन-पाठन नहीं हो पा रहा था। यहां के विद्यार्थी दूसरे विद्यालयों में समायोजित थे।

प्राथमिक “शिक्षा का संकट वैसे भी इस जिले में माशा अल्ला एवं पठन -पाठन की स्थिति हुड़क चुल्लू” सी है। डीएम के निरीक्षण में शिक्षा की बदहाली ही मिलती है ! “शैक्षणिक व्यवस्था का कोई पुरसाहाल” नहीं है। “बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी मौर्या के राज काज का भगवान ही मालिक” है ? खैर आगे का हाल बताता हूँ। जिले में गैर जनपद से आए 160 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किए गए हैं। इनमें 30 उन विद्यालयों में भी शिक्षकों की एक-एक संख्या और बढ़ाई जाएगी जहां अब तक एक ही शिक्षक के भरोसे पढ़ाई घिसट रही थी।

जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में शिक्षक को विद्यालयों का ऑनलाइन आवंटन किया जा रहा है। जिले के 1725 परिषदीय विद्यालयों में 18 विद्यालय शिक्षक न होने की वजह से बंद चल रहे थे, इन विद्यालयों में दो-दो शिक्षकों की तैनाती की जा रही है। इसमें नरैनी के छह कमासिन के पांच, जसपुरा के दो, बबेरू में एक, बड़ोखर खुर्द में एक, बिसंडा में दो, तिंदवारी में एक कंपोजिट व प्राइमरी विद्यालय में “खुल जा सिम -सिम की आवाज बुलंद” होगी। इसी तरह 30 अन्य विद्यालयों में एक-एक शिक्षक थे जहां शिक्षकों की संख्या 22 की गई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
