
- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने तिन्दवारी क्षेत्र के अपने पैतृक गांव पैलानी में दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। और “कुश्ती के महत्व और सरकार की खेल नीति” पर प्रकाश डाला। तथा युवाओं को “खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा” लेने की प्रेरणा दी।

दंगल प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाए और दर्शकों को रोमांचित किया। मंत्री रामकेश निषाद ने अपने संबोधन में कहा, “दंगल कुश्ती भारत का वह खेल है जिसकी जड़ें हमारी मिट्टी से जुड़ी हुई हैं।” उन्होंने इस पर जोर दिया कि यह खेल न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा है, बल्कि यह खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण और शक्ति के मूल्यों से भी जोड़ता है।

मंत्री रामकेश ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में भाजपा की “डबल इंजन सरकार” की “खेल विकास नीति” की सराहना की। उन्होंने कहा, सुनियोजित खेल विकास नीति, खेल सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के कारण ही देश और प्रदेश के कई “पहलवान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता का परचम लहरा” रहे हैं।

मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि सरकार द्वारा खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता वाली खेल सुविधाएं और संसाधन मुहैया कराए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की इन नीतियों के चलते आज युवा पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने और देश का नाम रोशन करने का भरपूर अवसर मिल रहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
