25.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर : बांदा में भाजपा के विरोध में प्रचार करने वाले पूर्व मंत्री समेत कई पदाधिकारी छह वर्ष के लिए पार्टी से हुए निष्कासित …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे व विरोध में प्रचार करने करने वाले पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल समेत कई पदाधिकारियों को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया। जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने बताया कि इसकी सूचना प्रदेश नेतृत्व को दी गई थी। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर ऐसे लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है।


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे या अधिकृत पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध प्रचार कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर प्रदेश नेतृत्व की गाज गिरी है। जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, पूूर्व जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भैरमदीन कोटार्य और जिला कार्यकारिणी सदस्य बाबूराम निषाद को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।


कोई पत्नी तो कोई मां को लड़वा रहा चुनाव : पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ अपनी पत्नी को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़वा रहे हैं। आरोप है कि इसके पहले भी वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए थे। जबकि अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष भैरमदीन कोटार्य भी अपनी पत्नी को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़वा रहे हैं। जबकि जिला कार्यकारिणी सदस्य बाबूराम निषाद अपनी मां को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़वा रहे हैं।


यह खुद उतरे हैं मैदान : पूर्व जिला मंत्री मीना भारती, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा ङ्क्षसह पटेल, रामहित पटेल, संतोष त्रिपाठी, संतोष मिश्रा, अतर्रा मंडल हरिओम त्रिपाठी, ओरन मंडल उपाध्यक्ष हरिशंकर दुबे, विजय उपाध्याय, पूर्व मंडल मंत्री पीसी पटेल, अवधेश नारायण तिवारी, अंबिका त्रिपाठी, कमल स्वरूप अवस्थी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला मिश्रा और भाजयुमो मंडल महामंत्री उमेश निषाद खुद चुनाव लड़ रहे हैं।


झंडा-बैनर का उपयोग कर सकते केवल अधिकृत प्रत्याशी : जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने बताया कि पंचायत चुनाव में अधिकृत प्रत्याशी ही झंडा, चिन्ह व अन्य सामग्री का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा किसी अन्य ने किया तो संवैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

ne

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तीन चरणों ने भाजपा को इतिहास बना दिया: वोटिंग खत्म होते ही सपा चीफ अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा

पुलिस ने पकड़ा फर्जी आरटीओ, बांदा में गिरोह बनाकर वाहनों से करता था अवैध वसूली, चार गिरफ्तार, बोलेरो व नकदी बरामद

City News Uttar Pradesh

दिन में स्वेटर पड़ेगा भारी, लेकिन रात में फिलहाल सर्दी रहेगी जारी

City News Uttar Pradesh

अवर अभियंता की करंट से मौत, टंकी का निरीक्षण करते समय हुआ हादसा

इंदिरा गांधी प्रतिमा हटते ही कांग्रेस का सियासी विस्फोट: राजेश दीक्षित का प्रशासन को अल्टीमेटम !

City News Uttar Pradesh

नन्हे वैज्ञानिकों की बड़ी उड़ान: राष्ट्रीय आविष्कार क्विज में ‘ज्ञान’ का कमाल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़