27 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : केंद्रीय बजट में बुन्देलखंड को पतझड़ !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा : केंद्रीय बजट में बुन्देलखंड की झोली में केन्दीय मंत्री की पतझड़ की बहार रही। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विधानसभा चुनाव वाले राज्यों पर पूरी तरह नरम रहीं। उनके बजट में एक करोड़ से ज्यादा आबादी वाले बुंदेलखंड को अलग से कुछ भी खास नहीं मिला। अर्थशास्त्रियों की नजर में बजट आम लोगों के लिए कुछ खास मुफीद नहीं है। बेरोजगारी में कमी के आसार नहीं हैं।
प्रमुख सराफा व्यवसायियों का कहना है कि ढाई फीसदी टैक्स की कमी तो ठीक है, लेकिन लोगों के पास पैसा होगा तभी सोना-चांदी खरीदेंगे। सत्तारूढ़ दल के जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने बजट को सराहा है।


विपक्ष विधान सभा चुनाव का चुनावी बजट बता रहा है। आम लोगों में भी फिलहाल बजट को लेकर कोई खास उत्साह नजर नहीं आ रहा। बुंदेलखंड के लिए कोई नई ट्रेन या नेशनल हाईवे, एक्सप्रेस-वे इत्यादि का भी प्राविधान नहीं किया गया है।
कोरोना की मार खाए आयकर दाता निराश पंडित जेएन डिग्री कालेज शिक्षक संघ अध्यक्ष डा. रोहित सिंह ने कहा कि बजट में मध्यम वर्ग को कुछ नहीं मिला। किसानों की सम्मान राशि में भी वृद्धि नहीं की गई। इलेक्ट्रानिक सामान और सोलर उपकरण महंगे कर दिए गए हैं।


उधर, कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के बुंदेलखंड संयोजक मयंक गुप्ता सराफ ने कहा कि कोरोना से जूझ रहे कर दाताओं और व्यापारियों को अबकी उम्मीद थी कि आयकर छूट सीमा ढाई लाख से बढ़ाकर पांच लाख की जाएगी, लेकिन निराशा हाथ लगी है। ईंधन में अतिरिक्त टैक्स लगाकर सरकार ने महंगाई की आग में घी डाला है।


इलेक्ट्रानिक्स, कार और मोबाइल पर भी टैक्स बढ़ाया है। कहा कि राजकोषीय घाटा 9.5 फीसदी पहुंचने पर अर्थ व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। भाजपा और बार एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने बजट को महंगाई रोकने वाला बताया। कहा कि किसानों की आय बढ़ेगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। कहा कि बंद ट्रेनों को फिर शुरू किया जाना चाहिए। किराया पूर्व जैसा बहाल हो।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा सदर सीट : पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता, पति प्रकाश की बनी “खेवनहार” !

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में मिट्टी खनन की होगी जांच : एनजीटी नें दिये निर्देश

Banda : ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, परिवार में मातम …

City News Uttar Pradesh

सूखे का संकट गहराया : पूर्व विधायक दलजीत नें सूखाग्रस्त घोषित करने को दिया जोर

City News Uttar Pradesh

समाधान दिवस बना दिखावें का खेल ? फाइलों में दफन हुई अधिकांश समस्याएं !

भाजपा ‘ब्राह्मण विधायकों’ की ‘एक जुटता’ से संगठन ‘कांपा’ ? प्रदेश अध्यक्ष के ‘पत्र’ से क्रोध ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़