City News Uttar Pradesh
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत का भव्य स्वागत: भाजपा कार्यालय में माथा टेककर किया प्रवेश
उत्तर प्रदेश

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत का भव्य स्वागत: भाजपा कार्यालय में माथा टेककर किया प्रवेश

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्शों का पालन करते हुए भाजपा जिला कार्यालय में माथा टेककर और पूजा-अर्चना कर प्रवेश किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद लिया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा, “भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री मोदी के विकासात्मक दृष्टिकोण को जिले के हर कार्यकर्ता तक पहुंचाया जाएगा।”

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत का भव्य स्वागत: भाजपा कार्यालय में माथा टेककर किया प्रवेश

उन्होंने संगठन को बूथ स्तर से जिला स्तर तक सशक्त करने और पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करने का वादा किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के भाजपा कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गुलाब के फूल और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता संतू, लखन सिंह राजपूत, अरुण, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत का भव्य स्वागत: भाजपा कार्यालय में माथा टेककर किया प्रवेश

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को पार्टी के लिए नई ऊर्जा और मजबूती का संकेत बताया। पार्टी के नेताओं ने कहा कि कल्लू सिंह राजपूत के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी और आने वाले समय में भाजपा जिले में और अधिक सशक्त होगी। कल्लू सिंह राजपूत की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सभी ने मिलकर संगठन को आने वाले चुनावों में और मजबूती से खड़ा करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- लोक निर्माण मंत्री नें औगासी पुल का किया निरीक्षण,तीस जून तककार्य होगा पूरा।

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र की किसानों से अपील: फार्मर रजिस्ट्री कराएं, नहीं तो रुकेगी सम्मान निधि

City News Uttar Pradesh

सतीश मिश्रा का भाजपा पर हमला, बोले हमारे लिए भाजपा “दुश्मन नंबर वन” !

City News Uttar Pradesh

बैंक काउंटर से दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में 4.40 लाख की चोरी, चार मिनट में घटना को दिया अंजाम …

City News Uttar Pradesh

शासन की मंजूरी : बांदा के नौ प्राइमरी स्कूल होंगे नीलाम …

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद के निर्देश : शीघ्र दुरुस्त हों गोआश्रय के स्थाई और अस्थाई स्थल …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़