28.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
सुहागिनों नें की कामना : "गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे"
उत्तर प्रदेश

सुहागिनों नें की कामना : “गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे”

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। साजन के लिए सजी-धजी सुहागिनों ने गुरुवार को करवा चौथ पर देर शाम चांद और अपने पति के दीदार किए। अपने हमसफर की लंबी उम्र के लिए कामना की। गीत गाये “गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे” दिनभर निर्जला व्रत रखा। चांद को अर्घ्य देकर शिवचंद्र व कार्तिकेय का पूजन अर्चन कर पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का परायण किया।

सुहागिनों नें की कामना : "गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे"

देर शाम चांद का उदय हुए। सुहागिनें इसका छतों या खुले स्थान पर खड़े होकर बेताबी से इंतजार कर रही थी। छलनी से चांद के दर्शन कर पति की आरती उतारी। जिनके पति बाहर थे उनकी पत्नियों ने वीडियो काल के जरिये पति के दीदार किए और व्रत तोड़ा। वेदाचर्य पंडित श्रवण का कहना है कि महिलाएं इस व्रत को पति की रक्षा के लिए रखती हैं। पांडु कुमार एक बार नीलगिरी पर्वत में फंस गए थे।

सुहागिनों नें की कामना : "गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे"

श्रीकृष्ण ने द्रोपदी को करवाचौथ का व्रत रखने को कहा था। व्रत रखने से उनकी विपत्तियां दूर हो गई थीं। मुख्यालय बांदा शहर सहित जनपद के बबेरू, अतर्रा, नरैनी, तिंदवारी, बदौसा, मटौंध, महुआ, चिल्ला, पैलानी, जसपुरा, खप्टिहा कलां, करतल, मरका, कमासिन, गिरवां, खत्री पहाड़ आदि क्षेत्रों में भी करवा चौथ परंपरा ढंग से आस्था के साथ मनाया गया। इसके पूर्व दिनभर पर्व की खरीदारी करने वालों से बाजार भरपूर रही।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अधिवक्ता संघ के चुनाव : अंतिम दिन 21 पदों के लिए दाखिल हुए 24 नामांकन

City News Uttar Pradesh

सो रहे किसान को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत: चालक फरार

राष्ट्रीय रामायण मेला में विद्ववानों नें रामचरित मानस की विभिन्न पहलुओं की किया मीमांसा

City News Uttar Pradesh

पीडब्ल्यूडी का भ्रष्टाचार: गड्ढों में ‘दफन’ हुआ विकास, सड़क बनी ‘सरकारी लूट’ की निशानी?

City News Uttar Pradesh Desk

एसपी अभिनंदन ने 1090 प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी 

City News Uttar Pradesh

महोबा में मुठभेड़ में अंतरप्रांतीय शातिर अपराधी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

ब्रेकिंग न्यूज़