26.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा में "कमजोर सांगठनिक ढांचे को लेकर मुखर चिंता" : "टानिक का ग्राफ" हुआ तैयार
उत्तर प्रदेश

भाजपा में “कमजोर सांगठनिक ढांचे को लेकर मुखर चिंता” : “टानिक का ग्राफ” हुआ तैयार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी भाजपा बूथ और सेक्टर स्तरीय संगठनिक ढांचे की कमजोरी को लेकर चिंतित है। ढांचे को दुरुस्त करने हेतु इसे ठोंका – पीटने की जरूरत महसूस की जा रही है। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलवाती सिंह “कमल” को मजबूती देने के लिये चिंतित दिखीं। दरअसल भाजपा संगठन की कमजोरी कब तक छुपती। उसका खुलासा भाजपा कार्यालय में आयोजित बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला की बैठक में हो गया ! इसमें पदाधिकारियों को उत्साहित करने का प्रयास किया गया।

भाजपा में "कमजोर सांगठनिक ढांचे को लेकर मुखर चिंता" : "टानिक का ग्राफ" हुआ तैयार
“Vocal concern about weak organizational structure” in BJP: “Tanik’s graph” prepared

बूथ सशक्तीकरण आभियान की एक दिवसीय कार्यशाला में पूरा माहौल संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने को लेकर केंद्रित रहा। तय हुआ की “टानिक” के लिये 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक अभियान में “ताकत का संचारी करण” करें। इसके लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों को मंडल प्रवासी के रूप में भेजनें का निर्णय हुआ। मंडल स्तर पर मंडल पदाधिकारी बैठक, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी बैठक तथा बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की बात तय हुई।

भाजपा में "कमजोर सांगठनिक ढांचे को लेकर मुखर चिंता" : "टानिक का ग्राफ" हुआ तैयार
“Vocal concern about weak organizational structure” in BJP: “Tanik’s graph” prepared

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि मंडल पदाधिकारी बैठक में मंडल के बूथों की शक्ति केंद्र मैपिंग को वेरीफाइड करेंगे। मंडल स्तर पर कोई नया बूथ बना है या मतदान केंद्र बदला है तो वह किस केंद्र में बढ़ा /घटा उसको भी अपडेट किया जायेगा।

बताया की मंडल के सभी 16 पदाधिकारियों को वेरीफाइड करते हुए उनका सभी डाटा अपडेट करना है। मंडल में यदि कोई पदाधिकारी कार्य में सक्रिय नहीं है तब ऐसी स्थिति में उनके स्थान पर जिला और मंडल की सहमति से नया नाम प्रस्तावित करने के भी निर्देश दिये। वाट्सअप ग्रुप बनाने एवं संगठन हित में उसे संचालित करने का ज्ञान दिया गया। पन्ना प्रमुखों की भी तमन्ना जानी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर बोला हमला : सर्व सेवा संघ भवन को गिराने का आदेश, महात्मा गांधी की विरासत पर हमला

City News Uttar Pradesh

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही बोले: बुंदेलखंड प्रकृतिक खेती का अब हब, 64.84 करोड़ मंजूर

अपर मुख्य सचिव व डीएम ने विद्यालयों का किया निरीक्षण : स्पोटर्स टीमें बनाये जाने के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

थानाध्यक्ष चलाता था वसूली का सिंडिकेट: पूरी पुलिस चौकी एक झटके में सस्पेंड, दो पुलिसकर्मी समेत 16 गिरफ्तार

Banda : कांपा वन विभाग :हरियाली चोरों की बढ़ी धड़कने, कार्रवाई की तलवार से उड़ा चैन नींद हराम !

City News Uttar Pradesh

रानी झांसी के नाम के सरकारी बदलाव पर उठा सवाल : तलवार ग्वालियर में रखने पर तकरार

ब्रेकिंग न्यूज़