
- विनोद मिश्रा
बांदा। नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने “जनसेवा परमो धर्म” के संकल्प के तहत पालिका कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न नागरिक समस्याओं को गंभीरता से सुना। शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई में शहरवासियों ने मुख्य रूप से सड़क की खराब स्थिति, सफाई व्यवस्था और सीवेज से जुड़ी समस्याओं को उठाया। इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए अध्यक्ष मालती बासू ने तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कहा कि यह उनका कर्तव्य है कि वह शहरवासियों को किसी भी प्रकार की समस्या से जूझते हुए न देखें।

अध्यक्ष ने नगर पालिका कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण भी किया।अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त पत्रावलियों को एक सप्ताह से अधिक समय तक लंबित नहीं रखा जाना चाहिए। चेतावनी दी कि अगर किसी मामले में देरी हुई तो दंडनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका अध्यक्ष ने यह भी कहा कि नगर पालिका का काम पूरी पारदर्शिता के साथ हो। आम जनता को समस्याओं से निजात दिलाना उनका प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए कार्य करें। जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाएं। इस जनसुनवाई के दौरान नगर पालिका के सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
0258
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
