24.6 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
खाद न मिलने पर किसानों का 'फूटा गुस्सा' : लगाया जाम, प्रशासन में 'हड़कंप'
उत्तर प्रदेश

खाद न मिलने पर किसानों का ‘फूटा गुस्सा’ : लगाया जाम, प्रशासन में ‘हड़कंप’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में खेती-किसानी को बर्बादी की कगार पर धकेल रही कथित प्रशासनिक लापरवाही आखिरकार किसानों के सब्र का बांध तोड़ गई ! सिंधन कला बी-पैक्स सोसाइटी की मनमानी और खाद वितरण व्यवस्था की खुली विफलता ने किसानों को सड़क पर उतरने पर मजबूर कर दिया। गुरुवार को पपरेंदा-जसपुरा मुख्य मार्ग उस समय जाम हो गया,जब सैकड़ों किसानों ने सड़क पर बैठकर दो घंटे की नाकेबंदी कर दी।

खाद न मिलने पर किसानों का 'फूटा गुस्सा' : लगाया जाम, प्रशासन में 'हड़कंप'

एक दिन पहले किसानों को कूपन बांटकर यह भरोसा दिलाया गया कि सुबह से खाद उपलब्ध रहेगी। लेकिन सूरज चढ़ता गया कतारें लंबी होती गईं और सोसाइटी का गेट बंद का बंद रहा ! किसानों ने आरोप लगाया कूपन फर्जी खेल है,खाद सोसाइटी से गायब है ! अंदर स्टॉक नहीं, अधिकारी सिर्फ कागज़ी खानापूर्ति कर रहे हैं ! घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। जब दोपहर 12 बजे तक एक भी बोरी यूरिया नहीं मिली, तो गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों किसानों ने सड़क पर डेरा डाल दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। स्थानीय लोग घंटों परेशान रहे। किसानों ने चेतावनी दी “खाद नहीं मिलेगी, तो पूरा तहसील मुख्यालय घेरेंगे !”

खाद न मिलने पर किसानों का 'फूटा गुस्सा' : लगाया जाम, प्रशासन में 'हड़कंप'

सूचना पर सीओ सदर राजवीर सिंह, तहसीलदार पैलानी राधेश्याम सिंह, नायब तहसीलदार जसपुरा वेदप्रकाश, थाना प्रभारी पैलानी राजेश कुमार घटनास्थल पहुंचे। अधिकारियों ने जैसे ही स्थिति देखी, सोसाइटी सचिव रामभवन को कड़ी फटकार लगाई। तब जाकर खाद वितरण शुरू हुआ। पर बड़ा खुलासा तब हुआ जब किसानों को धीरे-धीरे पता चला कि सोसाइटी में सुबह तक यूरिया का स्टॉक ‘शून्य’ था ! यानी कूपन सिर्फ दिखावा और किसानों के साथ खुला धोखा। किसानों ने एक-एक कर पीड़ा उगलनी शुरू की हमारी फसलें सूखने की कगार पर हैं। खाद के बिना गेहूं की बुआई बेकार जाएगी। सरकारी तंत्र सो रहा है, और खेती मर रही है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विदेशों में भी पहचान बनाएगा बांदा का शजर पत्थर, सीएम योगी ने दिया जीआई टैग का प्रमाण पत्र

City News Uttar Pradesh

भारत की बेटी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान: कांग्रेसियों में उबाल, गांधी चौक पर फूटा गुस्सा

ट्रक और रोडवेज में हुई जोरदार भिड़ंत : बस में सवार यात्रियों में मचा हड़कंप, चार घायल

City News Uttar Pradesh

यूपी : मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ के ज‍िलाध‍िकार‍ियों को सख्‍त न‍िर्देश, कंट्रोल रूम के गठन के साथ 30 जून तक खत्‍म करें बाढ़ संबंधी सभी कार्य

खनन का खेल: वैध के बहाने धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन !

City News Uttar Pradesh

Banda : एसपी का सख्त निर्देश, दुकानें खुली मिलीं तो संबंधित चौकी प्रभारी होंगे जिम्मेदार …

ब्रेकिंग न्यूज़