24 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
लाल सोने का 'काला साम्राज्य': मौरंग माफियाओं की उडी नींद, लोकेटर 'राडार' पर ?
उत्तर प्रदेश

लाल सोने का ‘काला साम्राज्य’: मौरंग माफियाओं की उडी नींद, लोकेटर ‘राडार’ पर ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड का बांदा मौरंग कारोबार सिर्फ एक धंधा नहीं, एक संगठित साम्राज्य बन चुका है ! ओवरलोड ट्रकों की धमाचौकड़ी, लोकेटरों की नेटवर्किंग और खदान से लेकर हाईवे तक फैला ‘काला कारोबार’ अब एसटीएफ की राडार पर है ? सूत्रों की मानें तो एसटीएफ की एक स्पेशल टीम चुपचाप जिले में डेरा डाल चुकी है? इसी खबर ने पूरे “मौरंग नेटवर्क में भूचाल” सा ला दिया है।

लाल सोने का 'काला साम्राज्य': मौरंग माफियाओं की उडी नींद, लोकेटर 'राडार' पर ?

जिले में मौरंग कारोबारियों और लोकेटरों में घबराहट साफ दिख रही है। हर तरफ सवाल कौन पकड़ा जाएगा ? किस पर गिरेगी कार्रवाई की गाज? लेकिन खेल वही पुराना है “तू डाल मैं पात-पात।” कारोबारियों की कोशिश कार्रवाई से बचना, और टीम की कोशिश इनका ‘काला सच’ पकड़ना !

बालू खदानें : संचालकों का धर्म कांटा में भी खेल, गजब है ताल-मेल !

बांदा और एमपी की सीमाओं पर मौरंग से भरे ट्रकों की रफ्तार रात होते ही बढ़ जाती है। दिन में सन्नाटा, रात में धमक यह नया फॉर्मूला है कार्रवाई से बचने का अपनाया गया है। जिले में में वर्तमान में बांदा के अलावा एमपी की सीमावर्ती खदानों को मिलाकर प्रतिदिन 3000 से 4000 ट्रक मौरंग लेकर निकलते हैं, ज्यादातर ट्रक ओवरलोड रहते हैं। अब एसटीएफ की दस्तक से माफियाओं में घबड़ाहट तो है लेकिन इन्हें ओवरलोडिंग रोकने वाले नियमों का ‘तोड़’ पहले से आता है। मौरंग ट्रकों की आवाजाही में सबसे अहम किरदार लोकेटर निभाते हैं।

लाल सोने का 'काला साम्राज्य': मौरंग माफियाओं की उडी नींद, लोकेटर 'राडार' पर ?

ये चार पहिया वाहनों में ट्रकों के आगे-पीछे चलकर रास्ता “क्लियर” करते हैं। डिपार्टमेंट की हर हलचल, हर नाके, हर कार्रवाई की जानकारी इनकी जेब में होती है। इसीलिए एसटीएफ की एंट्री के बाद सबसे पहले, लोकेटर ही अंडरग्राउंड हुए हैं। खनन विभाग ने जो नियम बनाए खदान पर सीसीटीवी, अनिवार्य धर्मकांटा, ओवरलोड माप,रिकॉर्ड मॉनिटरिंग ये सब कागज पर तो मौजूद हैं, जमीन पर नहीं!

बांदा में 'दांदो खादर बालू खदान' में अवैध खनन : 'माफिया बनाम कानून' बना चर्चा !

हकीकत ये है खदानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे अक्सर बंद रहते हैं धर्मकांटा से ओवरलोड ट्रक को सीधी हरी झंडी रहती है। कोई रिकॉर्ड पूरी सच्चाई नहीं बताता। ओवरलोड गाड़ियों की लिस्ट रात में काला कारोबार निपटाकर मिटा दी जाती है। प्रशासन ने नया नियम जारी किया है कि हर ट्रक में जीपीएस ट्रैकर लगाया जाएगा। कागजों में तो यह व्यवस्था मजबूत दिखती है, लेकिन क्या यह ‘ओवरलोड नेटवर्क’ को रोक पाएगी ? इस पर सवाल बरकरार है?

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अंधविश्वास में ढोंग विद्या के चलते एक दंपत्ति के पुत्र की मौत, अब कोहराम !

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार ट्रक का तांडव : बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत

सूर्य देवता का आशिर्वाद मंडल पावर कार्पोरशन करेगा ग्रहण : संकट का होगा निदान !

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा ने जारी की 45 उम्मीदवारों की सूची, स्वाति सिंह का टिकट काट पति दयाशंकर सिंह पर जताया विश्वास

City News Uttar Pradesh

हादसा: घर के बाहर सो रहे अधेड़ को मैजिक नें कुचलकर पहुंचाया यमलोक, दो गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : कुल्हाड़ी से 15 वर्षीय किशोरी व मासूम भतीजे की हत्या, बलात्कार की आशंका…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़