28.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
पांच सौ के 'नकली नोटों' से मचा हड़कंप: पुलिस द्वारा 'सिंडिकेट' नेस्तनाबूद, दो गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

पांच सौ के ‘नकली नोटों’ से मचा हड़कंप: पुलिस द्वारा ‘सिंडिकेट’ नेस्तनाबूद, दो गिरफ्तार

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। अगर आप बाजार में 500 रुपये का नोट थमा रहे हैं या ले रहे हैं, तो जरा संभल जाइए। कहीं ऐसा न हो कि आपकी जेब में रखा नोट नकली निकले। बांदा में सामने आए नकली 500 रुपये के नोटों के बड़े खुलासे ने आम जनता से लेकर व्यापारियों तक में हड़कंप मचा दिया है।

पांच सौ के 'नकली नोटों' से मचा हड़कंप: पुलिस द्वारा 'सिंडिकेट' नेस्तनाबूद, दो गिरफ्तार

पुलिस ने जाली भारतीय मुद्रा के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम देते हुए 500 रुपये के 225 नकली नोट बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत 1लाख 12 हजार 500 रुपये बताई जा रही है। यही नहीं, पुलिस ने नकली नोट छापने की पूरी “मिनी फैक्ट्री” का भी भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति महोबा रोड से कनवारा चौराहे की ओर नकली नोटों की खेप लेकर जा रहे हैं।

पांच सौ के 'नकली नोटों' से मचा हड़कंप: पुलिस द्वारा 'सिंडिकेट' नेस्तनाबूद, दो गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान शुरू किया। जैसे ही पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोका, वे घबरा गए भागने लगे। पुलिस की सतर्कता ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। मौके पर ही दोनों को दबोच लिया गया। जब तलाशी ली गई तो पुलिस के भी होश उड़ गए। बरामद सभी 225 नकली नोटों पर एक ही सीरियल नंबर अंकित था।

पांच सौ के 'नकली नोटों' से मचा हड़कंप: पुलिस द्वारा 'सिंडिकेट' नेस्तनाबूद, दो गिरफ्तार

सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने बताया कि ने आरोपियों के पास से नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला पूरा जखीरा बरामद किया। इसमें हाई-क्वालिटी प्रिंटर, सायन और मैजेंटा इंक, कटर, फ्रेम, टेप, ब्रश, इमल्शन, डाई, पीवीसी शीट और विशेष कागज शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजाराम पुत्र अयोध्या और राहुल सिंह पुत्र राजू सिंह निवासी महोबा के रूप में हुई है। इस मामले में थाना कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चार दिन बाद खुला मौत का बंद कमरा: हिना का कत्ल या कुछ और ? पोस्टमॉर्टम से खुलेगा ‘राज’

संयुक्त पुलिस टीम ने पकड़ी अवैध असलहा फैक्ट्री, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम ने यूपी स्थापना दिवस कार्यक्रमों की अधिकारियों को सौंपीं जिम्मेदारियां कहा अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से करे निर्वहन

City News Uttar Pradesh

विकसित होने के बाद अटल पार्क बनेगा पर्यटन स्थल: आयुक्त दिनेश सिंह …

City News Uttar Pradesh

यूपी : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के फरार तीन गुर्गों पर पुलिस ने किया ईनाम घोषित …

बुंदेलखंड की पहली निजी स्किल यूनिवर्सिटी का निर्माण हुआ शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़