24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रतिनिधि अंकित बासू का निरीक्षण "तड़का": शहर में बना चर्चा का विषय
उत्तर प्रदेश

प्रतिनिधि अंकित बासू का निरीक्षण “तड़का”: ‘शहर में बना चर्चा का विषय

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। नगर में चल रहे “विकास कार्यों की जमीनी हकीकत” जानने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष “प्रतिनिधि अंकित बासू इन दिनों एक अलग ही अंदाज” में नजर आ रहे हैं। “तड़के सुबह अचानक निरीक्षण” पर निकलने की उनकी “कार्यशैली नगर में चर्चा का विषय” बन गई है।

प्रतिनिधि अंकित बासू का निरीक्षण "तड़का": शहर में बना चर्चा का विषय

खास बात यह रही कि बुधवार तड़के वह बेहद सादे अंदाज में “अंडरवियर पहनकर” ही निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण करने निकल पड़े, जिससे मौके पर मौजूद अधिकारियों और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया। अचानक पहुंचे इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर के वार्ड नंबर 27 छोटी बाजार और वार्ड नंबर 30 बैन्यौटा क्षेत्र में बन रही सीसी सड़कों का बारीकी से निरीक्षण किया। उनके साथ संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और सभासद भी मौजूद रहे।

प्रतिनिधि अंकित बासू का निरीक्षण "तड़का": शहर में बना चर्चा का विषय

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य को ‘इंजीनियरिंग नजरिये’ से परखा ! मौके पर मौजूद कर्मचारियों से निर्माण सामग्री व गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अंकित बासू ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर में चल रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रतिनिधि अंकित बासू का निरीक्षण "तड़का": शहर में बना चर्चा का विषय

संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। औचक निरीक्षण के दौरान वार्डवासियों ने उन्हें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिन्हें उन्होंने गंभीरता से सुना। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में जो भी समस्याएं सामने आई हैं, उनका जल्द से जल्द समाधान कराया जाए। इस दौरान सभासद अजय अवस्थी, राकेश गुप्ता (दद्दू), कुलदीप शुक्ला आदि भी मौजूद रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा की गरीब कल्याण सभा : सरकार एंव संगठन की नीतियों का जमकर हुआ गुणगान

बीमा कंपनी की नहीं चली आना कानी : फोरम ने किया दस हजार का क्लेम …

City News Uttar Pradesh

मूकबधिर किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, परिजनों ने युवक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

Banda : बिजली विभाग की कार्रवाई, 86 कनेक्शन काटे, 15 के खिलाफ रपट दर्ज …

Horoscope Rashifal 16 June 2022 : मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा बेहतर, अधूरे काम होंगे पूरे, 16 जून इनके लिए बहुत लकी, पढ़ें राशिफल

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत की ‘चुनावी’ रणभेरी: ‘मिशन 2027’ का किया शंखनाद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़