30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत की 'चुनावी' रणभेरी: 'मिशन 2027' का किया 'शंखनाद'
उत्तर प्रदेश

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत की ‘चुनावी’ रणभेरी: ‘मिशन 2027’ का किया शंखनाद

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 की सियासी दस्तक अभी दूर है, लेकिन बांदा भाजपा ने इसकी तैयारी का शंखनाद कर दिया है। तेजतर्रार और जमीनी पकड़ वाले भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत ने संगठन को नए तेवर और तकनीकी धार देने का संकल्प लेते हुए “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी के प्रांतीय निर्देश पर उन्होंने जिले की समस्त विधानसभा सीटों पर फर्जी मतदाताओं को हटाने और नए पात्र मतदाताओं को जोड़ने की मुहिम छेड़ दी है। ‘जिसकी गूंज 2027 के विधानसभा चुनाव’ तक सुनाई देगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत की 'चुनावी' रणभेरी: 'मिशन 2027' का किया 'शंखनाद'

जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत का कहना है कि “मतदाता पुनरीक्षण लोकतंत्र की आधारशिला है। हर कार्यकर्ता को यह तय करना होगा कि उसके बूथ पर कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।” इस संदर्भ में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि वे 1 जनवरी 2026 तक 16 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाएं। वहीं फर्जी नामों की पहचान कर उन्हें सूची से हटाने का कार्य प्राथमिकता पर किया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत की 'चुनावी' रणभेरी: 'मिशन 2027' का किया 'शंखनाद'

भाजपा जिलाध्यक्ष की यह रणनीति सिर्फ संगठन की मजबूती तक सीमित नहीं है, बल्कि यह 2027 विधानसभा चुनाव की जमीनी लड़ाई की शुरुआती बिसात मानी जा रही है। हर बूथ पर डिजिटल सत्यापन व हर कार्यकर्ता को मतदाता सूची जिम्मेदारी और हर नए युवा को राजनीतिक अधिकारों से जोड़ना, यह दिखाता है कि भाजपा बांदा में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। विशेषज्ञ मानते हैं कि भाजपा का यह अभियान विपक्षी दलों के लिए शुरुआती झटका है। जहां दूसरी पार्टियाँ रणनीति खोज रही हैं, वहीं भाजपा बूथवार मैपिंग और सूची संशोधन जैसे ‘सूक्ष्म चुनावी हथियार’ से काम शुरू कर चुकी है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा डीएम “अटल योजना” पर अटल,निर्देशों की कसी कमान….

निगरानी समिति की बैठक : लापरवाही पर राज्य मंत्री और विधायक हुये खफा !

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें चलाई झाडू : दिया स्वच्छता का संदेश

युवक की संदिग्ध मौत: फांसी पर झूलता मिला शव, बहन की चीख ने जगाया सन्नाटा

प्रशासन का चला बुलडोजर : ग्राम समाज की जमीन को अवैध कब्जे से कराया मुक्त

धान खरीद बंद किसान ठोंक रहे माथा : मिलर्स, आढ़तियों में खुशियाँ !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़