City News Uttar Pradesh
पड़ोसी ने मारपीट कर दी धमकी, युवक ने प्लास्टिक की नली से फंदा लगाकर की खुदकुशी, पुलिस मामले की कर रही है जांच
उत्तर प्रदेश

पड़ोसी ने मारपीट कर दी धमकी, युवक ने प्लास्टिक की नली से फंदा लगाकर की खुदकुशी, पुलिस मामले की कर रही है जांच

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पड़ोसी से झगड़ा होने के बाद युवक ने प्लास्टिक की नली से फंदे में लटककर जान दे दी। स्वजन का आरोप है कि युवक के साथ पड़ोसियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। सके चलते उसने खुदकुशी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर के मोहल्ला परशुराम तालाब चमड़ा मंडी निवासी कौशल अली का पुत्र असगर अली मुंबई में रहकर पेटिंग का काम करता था। वहां से ईद के एक दिन पहले ही घर लौटा था। यहां उसने मंडी के पास अपनी जमीन में मुर्गे की दुकान खोलने के लिए लकड़ी का ट्टर लगाया था। चचेरे भाई नसीम का आरोप है कि बुधवार को उसकी दुकान के सामने पड़ोसी ने कार खड़ी कर दी। जिसे हटाने के लिए कहने पर पड़ोसी ने गाली-गलौज कर विवाद किया था। तीन लोगों ने उसको डंडों से पीटा था। जिसमें उसने पत्थर मारकर कार के शीशे तोड़ दिए थे। जिसको लेकर पड़ोसियों ने उसे पीटने के साथ गोली मारने की धमकी दी थी।

जबकि उसके बड़े भाई सरवर अली ने पड़ोसियों से नुकसान की भरपाई करने को कहा था। इसके बाद भी वह उसे खोज रहे थे। वह विवाद की जानकारी देने के लिए जब पिता के पास पीली कोठी चला गया। इसी बीच छोटे भाई ने पानी भरने वाली प्लास्टिक की नली के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि स्वजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच कराई जाएगी।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला अस्पताल का पैथोलॉजी सेंटर: क्षमता से चार गुना ज्यादा झेल रहा है बोझ

पत्नी की हत्या पर फांसी की सजा: कटा सिर लेकर घुमा था सरे बाजार

बप्पा मैं मरने जा रहा हूं, आडियो भेजकर युवक ने मौत को लगाया गले, फंदे से लटका मिला शव, दिल्ली से कमाकर लौटा था घर

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘पर्यावारण’ बचाने को ‘आपदा चेतना’ की गूंज: ग्राउंड स्तर पर गोष्ठियां

बांदा में हुई अमृत वर्षा: मिला जीवन दान, खिल उठी किसानों के चेहरे पर मुस्कान

City News Uttar Pradesh

पितृपक्ष में बुंदेलखंड की महबुलिया पूजन प्रथा : विलुप्तता संस्कृति की छाई घटा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़