- विनोद मिश्रा
बांदा। अदालत के आदेश पर निजामी मैरिज हाउस व टेंट संचालक व उनके पुत्र समेत छह पर युवती को अगवा कर दुराचार की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सऊदी में काम करने वाले पति ने आरोप लगाया है कि नशीली दवा खिलाकर उसकी पत्नी के साथ आरोपियों ने गलत काम किया है। पुलिस उपाधीक्षक के मुताबिक न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

सऊदी अरब में काम करने वाले पति की याचिका पर अदालत ने निजामी टेंट हाउस के मालिक शाहिद अली निजामी, उसके बेटे अरशद अली निजामी समेत छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण समेत अन्य संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित ने पत्नी से दुष्कर्म कर गायब करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वह सऊदी अरब में काम करने गया था, तब घटना को अंजाम दिया गया। आरोप है कि राहत अली ने उसकी पत्नी के साथ नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म किया। वह उसका दूर का रिश्तेदार भी है। उसकी पत्नी ने फोन पर घटना की जानकारी दी थी। जिसके बाद उसने पत्नी से पुलिस से शिकायत करने को कहा था। बताया कि पुलिस ने उसकी पत्नी कि रिपोर्ट नहीं लिखी। वह भटकती रही।
आरोपियों ने पंचायत करने का दबाव बनाया और बात नहीं मानने पर उसे व उसके बच्चों को मारने की धमकी दी। जिससे दहशत में आकर वह चुप हो गई। उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) आरके सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर गुलाबबाग खाईंपार सेठ जी का बाड़ा निवासी आशिद अली, बेटे राहत अली, आसिफ अली, निजामी टेंट हाउस के मालिक जिला परिषद के पास रहने वाले शाहिद अली निजामी, अरशद अली निजामी, सेठ जी का बाड़ा निवासी अजीजउल्ला आदि पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
