- विनोद मिश्रा
बांदा। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने जिला पंचायत की प्रशासक के तौर पर मीटिंग लीं तो खलबली का आलम मचा रहा। उन्होनें सभी 408 स्वीकृत निर्माण कार्यों की ब्लाकवार सूची भी तलब की । हालांकि निवृत मान जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता दिवेदी के कार्य काल में जिला पंचायत के तहत हुये निर्माण सबंधी एवं अन्य सभी कार्यो पर गाइड लाइन का विशेष ध्यान दिया गया फिर भी डीएम आनन्द सिंह की बैठक में अधिकारयो, कर्मचारियों के मन में दहशत का भाव परिलक्षित हो रहा था।

डीएम के तेवर यह थे कि किराया न देने वाले दुकानदारों को नोटिस और आरसी जारी करने के निर्देश ठोंक दिये। मदवार बजट न बनाए जाने पर नाराजगी जताई । वर्ष 2020-21 का मदवार बजट पेश करने के निर्देश दिए । प्रशासक का चार्ज संभालने के बाद डीएम ने जिला पंचायत में पहली बैठक की। पंचायत द्वारा कराए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। बताया गया कि 408 स्वीकृत कार्यों में 60 फीसदी पूरे हो चुके हैं। डीएम ने अधूरे कार्यों की भी लिस्ट मांगी। आय के स्रोत, संपत्ति, बजट व बाइलाज इत्यादि देखे। डीएम ने अपर मुख्य अधिकारी को निर्देश दिए कि संपत्ति रजिस्टर न बना हो तो तत्काल बनाएं। मौके पर जाकर संपत्ति का सत्यापन करें। कर अधिकारी ने बाइलाज के मुताबिक सात मदों से टैक्स वसूली के बारे में बताया। खनिज परिवहन शुल्क में वित्तीय वर्ष 2020-21 से निविदा में 2.12 करोड़ का ठेका दिया गया है। 14 रवन्ना क्षेत्रों से वसूली कार्रवाई की जा रही है।
![]()
डीएम ने इन स्थानों में तैनात कर्मियों के नाम, पते व फोन नंबर पेश करने को कहा। बताया गया कि 10 चक्का ट्रक के ऊपर 200 रुपये, 6 चक्के पर 150 रुपये रवन्ना लिया जाता है। डीएम ने खबरदार किया कि कहीं भी अवैध वसूली नहीं होना चाहिए। बैठक में अपर मुख्य अधिकारी एलएन खरे, प्रभारी सहायक अभियंता राकेश कुमार, अवर अभियंता रामकुमार त्रिपाठी, वित्तीय परामर्शदाता पंचानन वर्मा, लेखाकार वीरेंद्र कुमार शर्मा आदि उपस्थित थें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
