City News Uttar Pradesh
सर्दी का कहर: बच्चों की ओपीडी में लगी भीड़, कोल्ड डायरिया ने बढ़ाई चिंता, हालात गंभीर !
उत्तर प्रदेश

सर्दी का कहर: बच्चों की ओपीडी में लगी भीड़, कोल्ड डायरिया ने बढ़ाई चिंता, हालात गंभीर !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में सर्दी का सितम इस बार जान लेवा बनता जा रहा है। खासकर छोटे बच्चों के लिए यह मौसम आफत बन चुका है। बाल रोग विभाग की ओपीडी में बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब यह आंकड़ा प्रतिदिन लगभग 150 पार कर चुका है। हर रोज़ ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ का कक्ष पूरी तरह भर जाता है।

सर्दी का कहर: बच्चों की ओपीडी में लगी भीड़, कोल्ड डायरिया ने बढ़ाई चिंता, हालात गंभीर !

ज्यादातर बच्चे सर्दी, जुकाम, बुखार और कोल्ड डायरिया की शिकायत लेकर आते हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.आरके गुप्ता और डॉ. एके राजपूत ने बताया कि इस मौसम में उनके कक्ष में औसतन 60 से 70 बच्चे सीने की जकड़न और दस्त जैसी गंभीर समस्याओं के साथ आते हैं। इनमें से कुछ बच्चों का इलाज ओपीडी में दवा देकर किया जाता है, जबकि गंभीर हालत वाले बच्चों को भर्ती करना पड़ता है।

सर्दी का कहर: बच्चों की ओपीडी में लगी भीड़, कोल्ड डायरिया ने बढ़ाई चिंता, हालात गंभीर !

डॉक्टरों का कहना है कि सर्दियों में बच्चों की देखभाल बेहद जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। बच्चों को गर्म और ऊनी कपड़े पहनाएं। जिन्हें मां का दूध पीने की उम्र हो, उन्हें नियमित रूप से दूध पिलाएं। बच्चे जिस कमरे में हों, वहां का तापमान कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस बनाए रखें।

सर्दी का कहर: बच्चों की ओपीडी में लगी भीड़, कोल्ड डायरिया ने बढ़ाई चिंता, हालात गंभीर !

डॉ. आर के गुप्ता ने चेतावनी दी, “अगर बच्चों को दस्त, सीने में जकड़न या सांस लेने में तकलीफ हो तो बिना डॉक्टर की सलाह दवा न दें। तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करें।” बाल रोग विशेषज्ञों के अनुसार, सर्दी के मौसम में बच्चों में यह बीमारी तेजी से फैल रही है और अगर सही समय पर इलाज नहीं कराया गया तो बच्चे की जान पर खतरा भी बढ़ सकता है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी: नाबालिग को थमाया वाहन तो 3 साल की होगी जेल, लगेगा 25 हजार का जुर्माना

विधायक प्रकाश द्विवेदी मध्य प्रदेश चुनाव में बने हैं स्टार प्रचारक : गुढ़ में मचा दी है धूम

City News Uttar Pradesh

यूपी : माफिया मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति ऑडी कार कुर्क, लगातार हो रही कार्रवाई से करीबियों में हड़कंप …

Banda : बाहुबली विधायक मुख्तार पंजाब से आयेगे बांदा जेल ! प्रशासन एलर्ट ! …

पंचायत अध्यक्ष सुनील सीडीओ मौर्या के ब्रह्मास्त्र से चित्त: बढ़ी कुंठा भरी खिजियाहट ?

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह ने दिखाए सख्त तेवर : मिली गंदगी तो होगी कार्रवाई, नगर मजिस्ट्रेट सहित सीओ सिटी व ईओ को दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़