28.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश द्वारा सेमरिया को 'विकास' की सौगात: जनचौपाल में सुनीं समस्याएं
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश द्वारा सेमरिया को ‘विकास’ की सौगात: जनचौपाल में सुनीं समस्याएं

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। सदर विधानसभा क्षेत्र के ‘ग्राम सेमरिया’ में ‘विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम’ उठाया गया। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ‘नव निर्मित आरसीसी सड़क’ का ‘लोकार्पण’ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

विधायक प्रकाश द्वारा सेमरिया को 'विकास' की सौगात: जनचौपाल में सुनीं समस्याएं

विधायक प्रकाश ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण जरूरी है। आरसीसी सड़क के निर्माण से न केवल गांव के अंदर आवागमन सुगम होगा, बल्कि किसानों, विद्यार्थियों और आमजन को भी सीधा लाभ मिलेगा।

विधायक प्रकाश द्वारा सेमरिया को 'विकास' की सौगात: जनचौपाल में सुनीं समस्याएं

लोकार्पण के बाद आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, नाली, बिजली, पेयजल,आवास और राशन से जुड़ी समस्याएं विधायक के सामने रखीं। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

विधायक प्रकाश द्वारा सेमरिया को 'विकास' की सौगात: जनचौपाल में सुनीं समस्याएं

उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधायक प्रकाश द्वारा सेमरिया को 'विकास' की सौगात: जनचौपाल में सुनीं समस्याएं

विधायक ने क्षेत्र में चल रहे अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गांवों में सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी तभी ग्रामीण जीवन स्तर में वास्तविक सुधार संभव है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चोरी के साम्राज्य पर पुलिस का चला ‘हथौड़ा’: चार शातिर गिरफ्तार, पांच लाख का माल बरामद

City News Uttar Pradesh

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र का ‘अल्टीमेटम’: खुलेआम शराब पीने वालों को सीधे ‘जेल’

City News Uttar Pradesh

पाकिस्तान में बंद बांदा के युवकों की रिहाई के लिए विधायक ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, घरवाले रात-दिन बहा रहे है आंसू …

City News Uttar Pradesh

विकास की चकाचौंध में छिपे अंधेरे की हकीकत आएगी सामने, अधिकारियों की उड़ी नींद

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश दुःख की बारिश में बने ‘राहत की किरण’: योगी सरकार ने निभाया ‘मानव धर्म’

फिरोजाबाद : गायब हुई बालिका का शव तालाब से मिलने से मची सनसनी …

ब्रेकिंग न्यूज़